AMN. सरकारी तेल कंपनियों ने गुरुवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल के दाम अपडेट कर दिए हैं. कंपनियों ने कीमतों में कोई बड़ा बदलाव न करके आम जनता को राहत दी है. कुछ ही दिनों में दोनों ईंधन की कीमतें दो बार बढ़ने के बाद भी कीमतें बढ़ने की आशंका बनी हुई है.
राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज पेट्रोल 108.94 रुपये और डीजल 94.14 रुपये प्रति लीटर के दाम पर मिलेगा. वहीं राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल 98.64 रुपये और डीजल 90.67 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. आज मुंबई में पेट्रोल 109.70 रुपये और डीजल 93.14 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 108.74 रुपये, डीजल 95.13 रुपये और चेन्नई में पेट्रोल 104.49 रुपये और डीजल 95.47 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. देश के बड़े शहरों में भी कीमतें नहीं बढ़ी हैं.
देश के प्रमुख शहरों में आज ये हैं कीमतें
नोएडा में पेट्रोल 98.65 रुपये और डीजल 91.93 रुपये प्रति लीटर है
बेंगलुरु में पेट्रोल 107.14 रुपये और डीजल 95.04 रुपये प्रति लीटर है
-भुवनेश्वर में पेट्रोल 105.25 रुपये और डीजल 96.83 रुपये प्रति लीटर है
चंडीगढ़ में पेट्रोल 98.10 रुपये और डीजल 86.09 रुपये प्रति लीटर है
हैदराबाद में पेट्रोल 111.84 रुपये और डीजल 99.95 रुपये प्रति लीटर है
लखनऊ में पेट्रोल ₹98.42 और डीज़ल ₹91.73
पटना में पेट्रोल 109.54 रुपये और डीजल 95.58 रुपये प्रति लीटर है
तिरुवनंतपुरम में पेट्रोल 111.70 रुपये और डीजल 100.59 रुपये है
हाल ही में दोनों ईंधन की कीमतों में दो बार बढ़ोतरी हुई है
सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रोजाना पेट्रोल-डीजल की कीमतें अपडेट की जाती हैं। 15 मई को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रुपये और 19 मई को 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी. आने वाले समय में दोनों ईंधन की कीमतों में फिर से बढ़ोतरी की संभावना है.
PC:news24online
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
