AMN. इजराइल, अमेरिका और ईरान के बीच चल रही जंग के बीच देश में पेट्रोल और डीजल उपभोक्ताओं को मंगलवार को भी कोई राहत नहीं मिली है. आज भी कंपनियों ने कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। जयपुर में आज भी पेट्रोल की कीमत 104.72 रुपये प्रति लीटर है. वहीं डीजल 90.21 रुपये प्रति लीटर पर ही मिलेगा.
देश के बड़े शहरों में भी कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. नई दिल्ली में आज पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर मिलेगा. वहीं मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये, डीजल 92.15 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपये, डीजल 90.76 रुपये और चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर की कीमत पर उपलब्ध है।
देश के अन्य शहरों में आज दोनों ईंधन के ये दाम हैं
लखनऊ: पेट्रोल 94.69 रुपये, डीजल 87.80 रुपये
पुणे: पेट्रोल ₹104.04, डीज़ल ₹90.57
चंडीगढ़: पेट्रोल 94.30 रुपये, डीजल 82.45 रुपये
अहमदाबाद: पेट्रोल ₹94.49, डीज़ल ₹90.17
बेंगलुरु: पेट्रोल ₹102.92, डीज़ल ₹89.02
हैदराबाद: पेट्रोल ₹107.46, डीज़ल ₹95.70
इंदौर: पेट्रोल ₹106.48, डीज़ल ₹91.88
पटना: पेट्रोल 105.58 रुपये, डीजल 93.80 रुपये
सूरत: पेट्रोल ₹95.00, डीज़ल ₹89.00
नासिक: पेट्रोल ₹95.50, डीज़ल ₹89.50
पेट्रोल-डीजल की कीमतें रोजमर्रा की जिंदगी पर असर डालती हैं
पेट्रोल और डीजल की कीमतें रोजमर्रा की जिंदगी पर असर डालती हैं, चाहे वह ऑफिस जाने वाला व्यक्ति हो या फल और सब्जियां बेचने वाला व्यवसायी। इसीलिए आज हर कोई इन दोनों ईंधन की कीमतें कम होने का इंतजार करता है। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के दाम अपडेट किए जाते हैं। हालांकि, काफी समय से कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है।
पीसी:reagent.co.uk
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
