AMN. स्वतंत्रता दिवस के बाद भी सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल उपभोक्ताओं को राहत नहीं दी है. हालांकि, आज भी कीमतें कम नहीं हुई हैं. लोगों को ये दोनों ईंधन बढ़ी कीमतों पर ही खरीदना होगा. लोगों को अभी भी महंगाई की मार झेलनी पड़ेगी. राजस्थान की राजधानी जयपुर में पेट्रोल की कीमत 112.66 रुपये और डीजल की कीमत 97.78 रुपये प्रति लीटर है. नई दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 102.12 रुपये चुकाने होंगे. जबकि यहां डीजल की कीमत 95.20 रुपये प्रति लीटर है. मुंबई में पेट्रोल 111.18 रुपये, डीजल 97.83 रुपये, पेट्रोल 113.47 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 99.82 रुपये और चेन्नई में पेट्रोल 107.77 रुपये और डीजल 99.55 रुपये प्रति लीटर है।
देश के प्रमुख शहरों में आज कीमतें तय कर दी गई हैं.
गुरुग्राम: पेट्रोल 102.77 रुपये और डीजल 95.44 रुपये प्रति लीटर
नोएडा: पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.56 रुपये प्रति लीटर
बेंगलुरु: पेट्रोल 110.93 रुपये जबकि डीजल 98.80 रुपये प्रति लीटर
लखनऊ: पेट्रोल 102.05 रुपये और डीजल 95.55 रुपये प्रति लीटर
पटना: पेट्रोल 113.35 रुपये और डीजल 99.36 रुपये प्रति लीटर
तिरुवनंतपुरम: पेट्रोल 115.49 रुपये और डीजल 104.40 रुपये प्रति लीटर
भुवनेश्वर: पेट्रोल 109.92 रुपये और डीजल 100.92 रुपये प्रति लीटर
चंडीगढ़: पेट्रोल 98.10 रुपये और डीजल 86.09 रुपये प्रति लीटर
हैदराबाद: पेट्रोल 115.69 रुपये और डीजल 103.82 रुपये प्रति लीटर
कीमतें हर सुबह अपडेट की जाती हैं
गौरतलब है कि सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रोजाना सुबह 6 बजे दोनों ईंधन के दाम अपडेट किए जाते हैं. हालांकि, लंबे समय से कीमतों में कमी न होने से आम आदमी को कोई राहत नहीं मिली है. बढ़ी कीमतों के कारण दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है. लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है.
पीसी:नवभारतटाइम्स.इंडियाटाइम्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
