AMN. देवदत्त पडिक्कल (167) की शानदार पारी के दम पर भारत ने श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन पहली पारी में नौ विकेट खोकर 460 रन बना लिए हैं।
इस पारी ने देवदत्त पडिक्कल को भारतीय टेस्ट क्रिकेट के एक बेहद खास क्लब में पहुंचा दिया. उन्होंने राहुल द्रविड़ और चेतेश्वर पुजारा जैसे दिग्गजों के साथ इस सूची में भी जगह बनाई। पडिक्कल श्रीलंका के खिलाफ नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए 150 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं. इससे पहले राहुल द्रविड़ और चेतेश्वर पुजारा ऐसा कर चुके हैं. द्रविड़ ने 2009 में अहमदाबाद टेस्ट में 177 रन और पुजारा ने 2017 में गॉल में 153 रन बनाए थे.
पडिक्कल ने 230 गेंदों का सामना करते हुए 167 रन बनाए. पडिक्कल के लिए यह पारी इसलिए भी खास है क्योंकि वह अपने करियर का सिर्फ तीसरा टेस्ट खेल रहे हैं. नियमित नंबर-3 बल्लेबाज साई सुदर्शन के चोटिल होने के कारण उन्हें इस मैच में खेलने का मौका मिला.
पडिक्कल स्वतंत्रता दिवस पर टेस्ट शतक लगाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बने
पडिक्कल ने एक मामले में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली की भी बराबरी कर ली. वह स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय क्रिकेटर बन गये. उनसे पहले विराट कोहली ने ये कारनामा किया था. हालांकि वनडे मैच में विराट कोहली ने शतक लगाया था. पडिक्कल स्वतंत्रता दिवस पर टेस्ट शतक लगाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं।
पीसी:क्रिकइन्फो
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
