AMN. अमेरिका और ईरान के बीच समझौते की खबर से सोमवार को कच्चे तेल की कीमत में बड़ी गिरावट आई। हालांकि, मंगलवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। सरकारी तेल कंपनियों ने आज भी दोनों ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।
लोगों को ये दोनों ईंधन पुरानी कीमतों पर ही खरीदना होगा. राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज पेट्रोल 112.66 रुपये और डीजल 97.78 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है. नई दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये, डीजल 95.20 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 111.18 रुपये, डीजल 97.83 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 113.47 रुपये, डीजल 99.82 रुपये और चेन्नई में पेट्रोल 107.77 रुपये और डीजल 99.55 रुपये प्रति लीटर मिलेगा।
ये हैं देश के प्रमुख शहरों के दाम
गुरुग्राम: पेट्रोल 102.77 रुपये, डीजल 95.44 रुपये
नोएडा: पेट्रोल ₹102.12, डीज़ल ₹95.56
बेंगलुरु: पेट्रोल ₹110.93, डीज़ल ₹98.80
लखनऊ: पेट्रोल ₹102.05, डीज़ल ₹95.55
पटना: पेट्रोल 113.35 रुपये, डीजल 99.36 रुपये
तिरुवनंतपुरम: पेट्रोल ₹115.49, डीज़ल ₹104
भुवनेश्वर: पेट्रोल ₹109.92, डीज़ल ₹100.92
चंडीगढ़: पेट्रोल 98.10 रुपये, डीजल 86.09 रुपये
हैदराबाद: पेट्रोल ₹115.69, डीज़ल ₹103.82
अब लोगों को इसकी उम्मीद जगी है
आपको बता दें कि अमेरिका-ईरान विवाद जल्द खत्म होने की संभावना है. इस विवाद के खत्म होने के बाद लोगों को एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी की उम्मीद है. पिछले महीने ईंधन की कीमतें चार बार बढ़ाई गईं. इससे आम आदमी को महंगाई का बड़ा झटका लगा है. सरकारी तेल कंपनियां हर सुबह दोनों ईंधन के दाम अपडेट करती हैं।
PC:thehansindia
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


