AMN. राजस्थान में पीएम किसान योजना के तहत किसानों को हर साल नौ हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जा रही है. योजना के तहत किसानों को केंद्र सरकार की ओर से हर साल छह हजार रुपये दिये जा रहे हैं. राज्य सरकार की ओर से तीन हजार रुपये की अतिरिक्त राशि दी जा रही है. बड़ी संख्या में किसान इस योजना का लाभ उठा रहे हैं.
इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र लोग जल्द ही आवेदन करें। इसके लिए आपको पीएम किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और पंजीकरण का विकल्प चुनना होगा। यहां 12 अंकों का आधार नंबर और 10 अंकों का मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। अब आपको राज्य का चयन करना होगा और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
फिर आपको गेट ओटीपी बटन पर क्लिक करना होगा और ओटीपी दर्ज करना होगा। इसके बाद फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें और जरूरी दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी अपलोड करें। इसके बाद फॉर्म सबमिट कर दें. इस प्रकार आपका आवेदन किसान योजना में हो जायेगा।
पीसी:एनडीटीवी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


