AMN. केंद्र सरकार किसानों के लिए कई योजनाएं चलाती है और उनमें से एक है पीएम किसान योजना। इस योजना के तहत किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस बार जारी होने वाली 24वीं किस्त से कई किसान वंचित रह सकते हैं? आइए जानते हैं किन किसानों की फंस सकती है यह किस्त।
24वीं किस्त कब जारी हो सकती है?
इस योजना की प्रत्येक किस्त लगभग चार महीने के अंतराल पर जारी की जाती है।
जैसे- 23वीं किस्त जून में जारी हुई
तो इस हिसाब से अक्टूबर में 24वीं किस्त के चार महीने पूरे हो रहे हैं.
माना जा रहा है कि 24वीं किस्त अक्टूबर महीने में जारी हो सकती है।
किन किसानों की अटक सकती है 24वीं किस्त?
ऐसे किसान किश्तों के लाभ से वंचित हो सकते हैं।
जो किसान योजना के तहत आवश्यक कार्य नहीं करा पाएंगे
उदाहरण के तौर पर ई-केवाईसी का काम इस योजना के सबसे महत्वपूर्ण कामों में से एक है.
लेकिन अगर आपने यह काम नहीं कराया तो आप किस्त के लाभ से वंचित हो सकते हैं.
इसी तरह अगर जमीन सत्यापन का काम नहीं हुआ तो किस्त भी अटक सकती है.
इसमें आपकी खेती योग्य भूमि का सत्यापन किया जाता है।
वहीं दूसरी ओर आपको आधार लिंकिंग का काम भी कराना होगा.
यह काम नहीं कराने वाले किसान किस्तों के लाभ से वंचित हो सकते हैं।
पीसी-जनसत्ता
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


