AMN. आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक ऐसी स्कीम के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके जरिए आप हर महीने 17 हजार रुपये तक कमा सकते हैं। आज हम आपको पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो एक भरोसेमंद सरकारी योजना है।
इस सरकारी योजना में फिलहाल 8.2 फीसदी सालाना ब्याज दर दी जा रही है, जो आम बैंक एफडी से ज्यादा है. इस योजना में महज 1000 रुपये से खाता खोला जा सकता है. इसमें एकल खाते में अधिकतम निवेश सीमा 15 लाख रुपये और संयुक्त खाते में 30 लाख रुपये तय की गई है.
इसमें निवेश पर सालाना 1.5 लाख रुपये तक की टैक्स छूट का लाभ उठाया जा सकता है. अगर कोई व्यक्ति इस योजना में 25 लाख रुपये का निवेश करता है और ब्याज दर 8.2 फीसदी है तो उसे हर साल लगभग 2.05 लाख रुपये का ब्याज मिलेगा. यह रकम लगभग 17,000 रुपये प्रति माह होगी. योजना में पांच साल बाद मूलधन वापस कर दिया जाता है।
पीसी: मनीकंट्रोल
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
अस्वीकरण: यह सामग्री एनडीटीवी से ली गई है और संपादित की गई है
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
