राजस्थान बजट: दीया कुमारी ने खोला सौगातों का पिटारा, किए ये बड़े ऐलान

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
1 Min Read
राजस्थान बजट: दीया कुमारी ने खोला सौगातों का पिटारा, किए ये बड़े ऐलान
राजस्थान बजट: दीया कुमारी ने खोला सौगातों का पिटारा, किए ये बड़े ऐलान

जयपुर. वित्त मंत्री दीया कुमारी ने आज विधानसभा में भजनलाल सरकार का तीसरा वार्षिक बजट पेश किया। वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में दीया कुमारी ने सभी वर्गों को सौगात दी है. इस बजट में उन्होंने कई घोषणाएं की हैं. वित्त मंत्री दीया कुमारी ने आज बजट में परीक्षाओं के लिए नई टेस्टिंग एजेंसी की घोषणा की.

सरकार ने स्कूली बच्चों के लिए स्पोर्ट्स किट और मैजिक बॉक्स पर 323 करोड़ रुपये खर्च करने का ऐलान किया है. दीया कुमारी ने मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के तहत ऋण सीमा बढ़ा दी है। उन्होंने इसे 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 1.50 लाख रुपये करने का ऐलान किया है. इस दौरान उन्होंने जल आपूर्ति विभाग में 3 हजार संविदा कर्मियों की नियुक्ति की भी घोषणा की है. दीया कुमारी ने अपने बजट भाषण में नई जल नीति लाने की भी घोषणा की है.

इससे करीब 6500 गांवों को फायदा होगा. इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में सरकार ने 1800 करोड़ रुपये की लागत से नई सड़कें और पुल बनाने का भी बजट में ऐलान किया है. दीया कुमारी ने इस दौरान ऐलान किया कि सरकार 30 हजार युवाओं को 10 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त लोन देगी.

पीसी:पत्रिका


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *