AMN. अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में एक बार फिर गिरावट आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज डॉलर के मुकाबले रुपया 30 पैसे गिरकर रिकॉर्ड निचले स्तर 95.94 पर आ गया है। इससे पहले गुरुवार को रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर 95.64 पर पहुंच गया था. पिछले कुछ दिनों से रुपये में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है.
आपको बता दें कि इस साल की शुरुआत से ही रुपया दबाव में है। पिछले साल दिसंबर में रुपया पहली बार 90 के स्तर को पार कर गया था. बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, अगर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का रुख जारी रहा तो रुपया जल्द ही 100 के स्तर को छू सकता है।
अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच तनाव दुनिया भर के देशों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बना हुआ है। इसी वजह से कच्चे तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं. इसी का नतीजा है कि आज देश में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा दिए गए हैं.
PC:aajtak
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
