AMN. केंद्र सरकार ने आज कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है. तोहफा ये है कि सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता (डीए) 2 फीसदी बढ़ा दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्रीय कैबिनेट ने कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (डीए) और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत (डीआर) में 2 फीसदी की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है.
मोदी सरकार के इस फैसले से महंगाई भत्ता मूल वेतन का 58 फीसदी से बढ़कर 60 फीसदी हो गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2026 से लागू माना जाएगा.
ऐसे में उन्हें अप्रैल महीने के अलावा 3 महीने यानी जनवरी, फरवरी और मार्च का एरियर भी मिलेगा. सरकार के इस कदम से देश के 49 लाख से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और 68 लाख से ज्यादा पेंशनभोगियों को फायदा होगा. कर्मचारियों का वेतन बढ़ गया है.
PC:भास्कर
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)डीए बढ़ोतरी(टी)डीए बढ़ोतरी 2026(टी)डीए बढ़ोतरी 2 प्रतिशत(टी)डीए बढ़ोतरी की घोषणा 2 प्रतिशत(टी)डीए बढ़ोतरी 2 प्रतिशत कैलकुलेटर(टी)डीए बढ़ोतरी 2 प्रतिशत केंद्र सरकार(टी)8वां वेतन आयोग(टी)डीए बढ़ोतरी गणना(टी)केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए डीए बढ़ोतरी(टी)2 प्रतिशत बढ़ोतरी(टी)केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए 2 प्रतिशत बढ़ोतरी
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
