जयपुर. राजस्थान की भजनलाल सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन बढ़ाकर 1300 रुपये प्रति माह कर दी है. सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने बुधवार को विधानसभा में यह जानकारी दी. शून्यकाल के दौरान विधायक हरिमोहन शर्मा द्वारा उठाए गए मुद्दे पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने जवाब दिया था.
इस दौरान उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार ने सत्ता संभालने के दो साल के भीतर सामाजिक सुरक्षा पेंशन को 1,000 रुपये से बढ़ाकर 1,300 रुपये प्रति माह कर दिया है. वर्ष 2024 में इसे 1000 रुपये से बढ़ाकर 1150 रुपये, वर्ष 2025 में 1150 रुपये से बढ़ाकर 1250 रुपये और वर्ष 2026 में 1250 रुपये से बढ़ाकर 1300 रुपये प्रति माह कर दिया गया है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में लाभार्थियों की कोई पेंशन बकाया नहीं है। पेंशन का भुगतान महीने के अंत में समय पर किया जाता है। गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार सामाजिक सुरक्षा पेंशन को लेकर संवेदनशील है। प्रदेश के 91 लाख से अधिक पेंशनधारियों को पेंशन दी जा रही है।
पीसी:दिव्यहिमाचल
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


