AMN. भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है. RBI ने इसे 5.25% पर अपरिवर्तित रखा है. केंद्रीय बैंक की ओर से आज मौद्रिक नीति की घोषणा की गई है. आईबीआई के इस कदम से होम लोन ईएमआई में राहत नहीं मिली है।
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने आज मौद्रिक नीति की घोषणा करते हुए कहा कि आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने सर्वसम्मति से फैसला किया है कि वह रेपो दरों को 5.25% पर अपरिवर्तित रखेगी और संभवत: तरलता प्रबंधन पर ध्यान केंद्रित करेगी।
इस दौरान उन्होंने कहा कि ब्याज दरों में पहले की गई कटौती का असर बैंक लैंडिंग दरों पर साफ दिख रहा है। आपको बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक फरवरी 2025 से अब तक रेपो रेट में कुल 125 बेसिस प्वाइंट (बीपीएस) की कटौती कर चुका है। लोगों को उम्मीद थी कि आरबीआई कोई ऐसा कदम उठाएगा जिससे उन्हें होम लोन ईएमआई में राहत मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
पीसी: आउटलुकबिजनेस
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)कोई राहत नहीं(टी)होम लोन(टी)ईएमआई(टी)आरबीआई
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
