जयपुर. राजस्थान में बम की धमकियां मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है. आज फिर ये धमकी मिली. राजस्थान हाईकोर्ट (जयपुर और जोधपुर) को फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है।
धमकी की सूचना मिलते ही हाईकोर्ट प्रशासन सतर्क हो गया है. पुलिस को सूचना देने के बाद कोर्ट परिसर को खाली करा लिया गया है. बम और डॉग स्क्वायड टीम मौके पर पहुंच गई।
खबरों के मुताबिक रजिस्ट्रार को आज सुबह मेल के जरिए हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई. इसमें लिखा था कि हाईकोर्ट परिसर में तीन शक्तिशाली आरडीएक्स बम लगाए गए हैं. बम की धमकी के बाद राजधानी जयपुर में हाईकोर्ट की सुनवाई टाल दी गई.
यहां कोर्ट रूम, जजों और वकील चैंबरों की तलाशी लेने पर कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके बाद वकील और पक्षकार कोर्ट परिसर में दाखिल हुए. आपको बता दें कि पिछले साल हाई कोर्ट को छह बार बम से उड़ाने की धमकी मिली थी.
PC:भास्कर
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
