FSSAI में फूड एनालिस्ट बनने का सुनहरा मौका, सरकारी नौकरी के लिए अभी करें आवेदन

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
FSSAI में सरकारी नौकरी का बंपर मौका: फूड एनालिस्ट भर्ती शुरू, जानिए कौन कर सकता है आवेदन

सरकारी नौकरी की तलाश करने वाले युवाओं के लिए यह बड़ी खबर है। दरअसल, भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) की तरफ से फूड एनालिस्ट भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। आपको बता दें कि, FSSAI की ओर से भर्ती के लिए फॉर्म भरने की लास्ट डेट 22 जनवरी निर्धारित है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार भाग लेने के लिए ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट वेबसाइट fssai.gov.in पर जाकर जल्दी आवेदन कर सकते हैं।

कौन लोग कर सकते हैं आवेदन?

फूड एनालिस्ट पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास केमिस्ट्री, डेयरी केमिस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी, फूड सेफ्टी, एग्रीकल्चर साइंस सहित निर्धारित 14 विषयों में से किसी एक में यूजी, पीजी या पीएचडी की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अलावा, इंस्टीट्यूशन ऑफ केमिस्ट्स (इंडिया) द्वारा आयोजित फूड एनालिस्ट सेक्शन की परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थी भी पात्र माने जाएंगे। इसके साथ ही, उम्मीदवार के पास फूड एनालिसिस के क्षेत्र में कम से कम तीन वर्षों का अनुभव होना चाहिए।

आवेदन करने के लिए इन स्टेप को फॉलो करें

– सबसे पहले आप FSSAI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।

– अब होम पेज पर भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

– इसके बाद रजिस्टर बटन पर क्लिक करके मांगी गई सभी डिटेल को दर्ज करें और पंजीकरण कर लें।

लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल को भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।

– आखिर में निर्धारित शुल्क जमा करें और फॉर्म को सबमिट कर दें।

एप्लीकेशन फीस

अभ्यर्थियों को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के लिए एप्लीकेशन फॉर्म के लिए 2500 रुपये जमा करना होगा, वहीं प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए 5000 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। इस बात का ध्यान रखें कि एक बार आवेदन करने के बाद इसमें कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा और नाम में गड़बड़ी होने पर आवेदन रद्द हो सकता है। इसलिए उम्मीदवार ध्यानपूर्वक ही फॉर्म को पूरा करें। आपको बता दें कि, इस परीक्षा में कोई आरक्षण लागू नहीं है।


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version