AMN. अगर आप पुलिस सेवा में जाकर नौकरी करने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। जी हां, हरियाणा पुलिस ने स्पेशल पुलिस ऑफिसर के 400 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा कर दी है. यह भर्ती हरियाणा पुलिस के दूरसंचार विंग में हरियाणा पुलिस अधिनियम 2007 की धारा 21 के तहत की जाएगी।
पदों का नाम- विशेष पुलिस अधिकारी
कुल पद- 400
आवेदन की अंतिम तिथि
अभ्यर्थियों को अपने जिले के लिए निर्धारित तिथि पर ही आवेदन जमा करने के लिए पहुंचना होगा। 13 सितंबर के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 24 अगस्त को पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और कैथल के उम्मीदवारों के आवेदन जमा किए जाएंगे। 25 अगस्त को सोनीपत, पानीपत, रोहतक, झज्जर, भिवानी और चरखी दादरी से आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। 26 अगस्त को गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात (नूंह), पलवल, रेवाड़ी और नारनौल से आवेदन होंगे और 27 अगस्त को हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, हांसी, जींद और डबवाली से आवेदन होंगे। अभ्यर्थियों को अपनी निर्धारित तिथि पर सुबह 9 बजे तक पंचकुला निकट गांव मोगीनंद, सामने पुलिस लाइन टेलीकम्युनिकेशन सेक्टर-25 पहुंचना होगा।
कौन कर सकता है आवेदन – 25 से 50 साल तक के लोग
योग्यता- 12वीं पास
वेतन- पदों के अनुसार
pc-naukri.com
(टैग्सटूट्रांसलेट)हरियाणा पुलिस रिक्ति 2026(टी)हरियाणा पुलिस एसपीओ भर्ती(टी)नौकरियां(टी)एसपीओ रिक्ति 2026
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
