MP Board Result: खत्म हुआ इंतजार! 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित, यहाँ देखें अपना स्कोरकार्ड
मध्य प्रदेश के लाखों छात्र-छात्राओं के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने आखिरकार कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणामों की घोषणा कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए सभी विद्यार्थी अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या mpreuslts.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट तुरंत डाउनलोड कर सकते हैं।
बता दें कि इस साल बोर्ड ने कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 11 फरवरी से 02 मार्च के बीच आयोजित की थीं, वहीं कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 07 फरवरी से 05 मार्च के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हुई थीं। आइए जानते हैं, आप अपना रिजल्ट किस तरह चेक कर सकते हैं।
बिना इंटरनेट के भी देख सकेंगे अपना स्कोर
अगर आपके पास स्मार्टफोन या इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध नहीं है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। छात्र बिना इंटरनेट के भी एसएमएस (SMS) के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए बस अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर ‘MPBSE10’ या ‘MPBSE12’ टाइप करें और इसे 56263 पर भेज दें। कुछ ही पलों में आपका रिजल्ट आपके इनबॉक्स में होगा।
सफलता के लिए जरूरी हैं इतने अंक
MP बोर्ड की इन परीक्षाओं में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। यदि कोई छात्र इस न्यूनतम अंक सीमा को पार करने में असफल रहता है, तो उसे परीक्षा में अनुत्तीर्ण माना जाएगा।
MP Board Result 2026: स्टेप-बाय-स्टेप ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
MPBSE द्वारा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट पोर्टल पर लाइव कर दिया गया है। अपना रिजल्ट देखने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करें।
- अब होमपेज पर दिखाई दे रहे ‘एक्टिव रिजल्ट लिंक’ पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपनी जन्मतिथि और रोल नंबर जैसे जरूरी लॉगिन क्रेडेंशियल्स दर्ज करें।
- डिटेल्स सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- भविष्य के संदर्भ के लिए अपने रिजल्ट का एक प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
