एमबीए का सपना? टॉप 10 कॉलेज की राह यहीं से!
एमबीए की दुनिया में कदम रखने वाले छात्रों के लिए यह लेख एक मार्गदर्शक की तरह है। हम आपको भारत के सर्वश्रेष्ठ टॉप 10 मैनेजमेंट कॉलेजों की सैर कराएंगे, जहां से आप अपने करियर को नई उड़ान दे सकते हैं। एमबीए में दाखिला पाने के लिए CAT, XAT और MAT जैसे महत्वपूर्ण परीक्षाएं देनी होती हैं। परीक्षा के बाद, सर्वश्रेष्ठ कॉलेज का चुनाव करना अक्सर छात्रों के लिए एक चुनौती बन जाता है। कई छात्र अपने लक्ष्यों और करियर की दिशा को ध्यान में रखते हुए सही कॉलेज चुनने को लेकर असमंजस में रहते हैं। कौन सा कॉलेज किस शहर में है, उनकी रैंकिंग क्या है, यह सब जानना उनके लिए महत्वपूर्ण होता है।
इस लेख में, हम NIRF रैंकिंग 2025 के आधार पर, देश के टॉप 10 एमबीए कॉलेजों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत करेंगे:
- IIM अहमदाबाद
एमबीए करने वाले छात्रों के लिए IIM अहमदाबाद हमेशा से ही एक अव्वल दर्जा का संस्थान रहा है। NIRF रैंकिंग 2025 में भी इसने मैनेजमेंट कैटेगरी में अपना दबदबा कायम रखा है। गुजरात के अहमदाबाद में स्थित यह प्रतिष्ठित संस्थान लगातार 6 वर्षों से शीर्ष स्थान पर काबिज है। - IIM बैंगलोर
कर्नाटक की राजधानी बैंगलोर में स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट बैंगलोर ने NIRF रैंकिंग 2025 में दूसरा स्थान हासिल किया है। शानदार फैकल्टी, विश्व स्तरीय पाठ्यक्रम और टॉप कंपनियों में बेहतरीन प्लेसमेंट के लिए यह संस्थान जाना जाता है। - IIM कोझिकोड
केरल के कोझिकोड में स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट कोझिकोड एमबीए के छात्रों के लिए एक उत्कृष्ट विकल्प है और यह लगातार भारत के टॉप 3 मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट में अपनी जगह बनाए हुए है। - IIT दिल्ली
नई दिल्ली का इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT दिल्ली) मैनेजमेंट रैंकिंग में चौथे स्थान पर है। यह संस्थान अपनी तकनीकी विशेषज्ञता को मजबूत प्रबंधन कार्यक्रमों के साथ जोड़ने के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। - IIM लखनऊ
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट लखनऊ पांचवें स्थान पर है। यह संस्थान लीडरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम्स और बिजनेस मैनेजमेंट स्किल्स को निखारने के लिए काफी लोकप्रिय है। - IIM मुंबई
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट मुंबई, जिसे शैलेश जे. मेहता स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एट IIT मुंबई के नाम से भी जाना जाता है, एमबीए के लिए एक बेहतरीन कॉलेज है। NIRF रैंकिंग में इसे छठा स्थान मिला है। इंडस्ट्री-ओरिएंटेड पाठ्यक्रम और मजबूत प्लेसमेंट रिकॉर्ड इसकी पहचान हैं। - IIM कलकत्ता
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट कलकत्ता को NIRF रैंकिंग में सातवां स्थान प्राप्त हुआ है। यह संस्थान उच्च शैक्षणिक और व्यावसायिक मानकों को बनाए रखने के लिए प्रसिद्ध है। - IIM इंदौर
मध्य प्रदेश के इंदौर में स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट इंदौर को आठवीं रैंक मिली है। यह संस्थान अपनी नवीन शिक्षण विधियों, आधुनिक कैंपस और एक मजबूत एल्युमनाई नेटवर्क के लिए जाना जाता है। - मैनेजमेंट डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (MDI)
हरियाणा के गुरुग्राम में स्थित मैनेजमेंट डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (MDI) NIRF रैंकिंग में नौवें स्थान पर है। एक नॉन-IIM संस्थान होने के बावजूद, MDI ने लगातार बेहतरीन अकादमिक प्रदर्शन और प्लेसमेंट के साथ अपनी एक अलग पहचान बनाई है। - XLRI जमशेदपुर
झारखंड के जमशेदपुर में स्थित जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट (XLRI) 10वें स्थान पर है। यह संस्थान विशेष रूप से ह्यूमन रिसोर्स (HR) और बिजनेस मैनेजमेंट प्रोग्राम के लिए विख्यात है और एक टॉप मैनेजमेंट स्कूल के तौर पर अपनी पहचान बनाए हुए है।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


