जो सरकार अपने ही गोदामों से किसानों तक खाद नहीं पहुंचा सकती, वह किसान हितैषी होने का दावा कैसे कर सकती है:गहलोत

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
जो सरकार अपने ही गोदामों से किसानों तक खाद नहीं पहुंचा सकती, वह किसान हितैषी होने का दावा कैसे कर सकती है:गहलोत
जो सरकार अपने ही गोदामों से किसानों तक खाद नहीं पहुंचा सकती, वह किसान हितैषी होने का दावा कैसे कर सकती है:गहलोत

जयपुर. गोदामों में 3 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा खाद भरे होने की खबर पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इस संबंध में काफी कुछ कहा है.

अशोक गहलोत ने एक्स के जरिए कहा कि बीजेपी सरकार के कृषि विभाग की सबसे शर्मनाक तस्वीर सामने आई है, गोदामों में 3 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा खाद भरा हुआ है और किसान घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी खाली हाथ लौट रहे हैं. पहले कमजोर मॉनसून ने लक्ष्य से 14.88 लाख हेक्टेयर कम कर दी खरीफ की बुआई, अब खाद की कमी से बची फसलें भी बर्बाद होने की कगार पर

गहलोत ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें दावा कर रही हैं कि स्टॉक पर्याप्त है, फिर भी भरतपुर समेत कई जिलों में किसान कतारों में खड़े हैं. यह लापरवाही नहीं, सुनियोजित लूट है, दुकानदार व सोसायटी जानबूझकर कमी दिखाकर कालाबाजारी कर रहे हैं। आरोप लगाए जा रहे हैं कि 266 रुपये की यूरिया की एक बोरी किसान को 500 रुपये में दी जा रही है, जबकि किसानों के हिस्से की खाद उद्योगों को भेजी जा रही है.

अधिकारियों व कर्मचारियों की तैनाती की, लेकिन यह सिर्फ दिखावा साबित हुआ

इस संबंध में गहलोत ने आगे कहा कि विभाग ने मॉनिटरिंग के नाम पर अधिकारी-कर्मचारी तैनात किए, लेकिन यह सिर्फ दिखावा साबित हुआ. जो सरकार अपने गोदामों से किसानों तक खाद नहीं पहुंचा सकती, वह किसान हितैषी होने का दावा कैसे कर सकती है?

PC:hindi.news18
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *