चुनाव रण से तीन का बोरिया-बिस्तर, 42 योद्धा शंखनाद को हैं तैयार

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
4 Min Read
चुनावी अखाड़े से तीन दावेदार हटे, 42 मैदान में हैं डटे

बक्सर का चुनावी दंगल: 42 योद्धाओं में सिमटा मुकाबला, अब जनसंपर्क की बारी

बक्सर की चार विधानसभा सीटों – बक्सर, ब्रह्मपुर, डुमरांव और राजपुर (सु) – पर अब मुकाबला 42 उम्मीदवारों के बीच सिमट गया है। नामांकन वापसी की अंतिम तिथि तक तीन उम्मीदवारों ने अपना नाम वापस ले लिया, जबकि सात नामांकन पत्र पहले ही खारिज हो चुके थे। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी विद्यानंद सिंह ने एक प्रेस वार्ता में इस बात की पुष्टि की।

ब्रह्मपुर: आठ उम्मीदवार आजमा रहे किस्मत

ब्रह्मपुर विधानसभा सीट पर आठ उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इनमें गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के विक्रमा गोंड, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के सुनील कुमार राय, निर्दलीय शिव शंकर दास, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के हुलास पांडेय, राष्ट्रीय जनता दल के शंभू नाथ यादव, निर्दलीय नितीश कुमार व मनीष भूषण ओझा, और बहुजन समाज पार्टी के महावीर यादव शामिल हैं।

बक्सर: 15 योद्धाओं के बीच कड़ा मुकाबला

बक्सर सीट से 15 उम्मीदवार अंतिम रूप से बचे हैं। निर्दलीय नीतू कुमारी, किसान समाज पार्टी (एस) के पंकज कुमार पांडेय, जन सुराज से तथागत हर्षवर्धन, भारतीय जनता पार्टी के आनंद मिश्र, निर्दलीय विश्वामित्र कहार, निर्दलीय ओम जी कुमार, इंडियन नेशनल कांग्रेस के संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी, आम आदमी पार्टी के धर्मराज सिंह, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के सोहन गोंड, राष्ट्रीय जन संभावना पार्टी के विशेश्वर चौहान, निर्दलीय प्रमिला देवी, भारतीय सार्थक पार्टी के विनोद कुमार सिंह, निर्दलीय राम प्रवेश सिंह, बहुजन समाज पार्टी के अभिमन्यु मौर्य और भागीदारी पार्टी (पी) के मनोज कुमार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

डुमरांव: सबसे बड़ा दंगल, 16 प्रत्याशी

कुल 52 नामांकन पत्रों में से डुमरांव विधानसभा सीट पर सर्वाधिक 16 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के मृत्युंजय कुमार सिंह, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के मंतोष कुमार गोंड, संयुक्त किसान विकास पार्टी से उमेश राम, जागरूक जनता पार्टी से सुशील कुमार शर्मा, निर्दलीय हेमलता, बहुजन समाज पार्टी से ददन यादव, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से प्रदीप कुमार शरण, निर्दलीय रवि प्रकाश सिन्हा, जनशक्ति जनता दल से दिनेश सिंह, जदता दल यूनाइटेड से राहुल कुमार सिंह, भागीदारी पार्टी (पी) से रविशंकर प्रसाद, निर्दलीय भीम कमकर व रविशंकर राय, जन सुराज पार्टी से शिवांग विजय सिंह और कम्युनिस्ट पार्टी (माले) से अजीत कुमार सिंह ताल ठोक रहे हैं।

राजपुर (सु): 13 उम्मीदवार आजमा रहे भाग्य

राजपुर विधानसभा क्षेत्र से 13 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें जनशक्ति विकास पार्टी (डेमोक्रेटिक) से शिव जी कुमार, निर्दलीय रामलाल राम, आजाद समाज पार्टी (कांशी राम) से अनिल कुमार राम, बहुजन समाज पार्टी से लाल जी राम, भारतीय सार्थक पार्टी से सुभाष राम, सर्वजन सनातन पार्टी से भीम राम, राष्ट्रीय जन संभावना पार्टी से बालेश्वर राम, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी से अमर पासवान, जनसुराज पार्टी से धनंजय कुमार, इंडियन नेशनल कांग्रेस से विश्वनाथ राम, जनता दल यूनाइटेड से संतोष कुमार निराला, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से शिव कुमार राम और संयुक्त किसान विकास पार्टी से सूरज प्रकाश राम शामिल हैं।

सभी 42 उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए हैं और अब वे पूरी ताकत से जनसंपर्क अभियान में जुट गए हैं।

अवेयर मीडिया नेटवर्क


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version