India News(Awaremedia): पुतिन ट्रंप और शी जिनपिंग की मुलाकात को लेकर भारतीय राजनीति में नया विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस बैठक की तस्वीर सामने आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार होती तो भारत के प्रधानमंत्री भी इस मेज पर बैठे होते। राहुल के इस बयान पर बीजेपी ने पलटवार करते हुए कांग्रेस को उसका पुराना इतिहास याद दिला दिया।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर ट्रंप पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की बैठक की तस्वीर शेयर की थी। इसके साथ उन्होंने लिखा कि अगर कांग्रेस सत्ता में होती तो भारत का प्रधानमंत्री भी इस मेज पर बैठा होता। उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि समझौता करने वाला प्रधानमंत्री कभी इस तरह के मंच पर जगह नहीं बना सकता।
राहुल के इस बयान के बाद बीजेपी ने भी जवाब देने में देर नहीं लगाई। बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि भारत को कांग्रेस से विदेश नीति सीखने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासन में देश की विदेश नीति कमजोर हुई थी और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की स्थिति को नुकसान पहुंचा था।
भंडारी ने अपने पोस्ट में 2013 में BRICS की सदस्यता को लेकर भी कांग्रेस पर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि अगर कांग्रेस सत्ता में होती तो भारत की स्थिति पहले जैसी हो सकती थी और देश वैश्विक कूटनीति में पीछे रह जाता। इसके साथ ही उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्थायी सीट को लेकर नेहरू की नीतियों पर भी निशाना साधा।
बीजेपी प्रवक्ता ने शर्म अल शेख समझौते का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने पाकिस्तान के प्रति अपने रवैये के चलते भारत की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर समझौता किया था। उन्होंने 1962 के भारत चीन युद्ध का हवाला देते हुए नेहरू की चीन नीति पर भी सवाल उठाए।
इस पूरे मामले में अब बीजेपी और कांग्रेस आमने सामने आ गई हैं। एक तरफ राहुल गांधी अंतरराष्ट्रीय राजनीति में भारत की भूमिका को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर सवाल उठा रहे हैं तो दूसरी तरफ बीजेपी कांग्रेस के पुराने फैसलों को सामने रखकर जवाब दे रही है।
पुतिन ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक अब सिर्फ अंतरराष्ट्रीय राजनीति का मुद्दा नहीं रह गई है बल्कि भारत में भी इसे लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर दोनों दलों के बीच और जुबानी जंग देखने को मिल सकती है।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


