यूपी BJP का 2027 चुनावी प्लान तैयार, 24 प्रकोष्ठों को मिला बड़ा टास्क

By
PEEYUSH UPADHYAY
पीयुष उपाध्याय एक अनुभवी समाचार संपादक हैं, जो Aware Media Network के लिए देश-दुनिया की प्रमुख खबरों, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग सुनिश्चित करते हैं। उनका अनुभव...
- Editor
3 Min Read

UTTAR PARDESH NEWS(Aware media):  उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भाजपा ने अभी से अपनी तैयारी तेज कर दी है। यूपी भाजपा मिशन 2027 के तहत पार्टी अब संगठन के अलग अलग हिस्सों को सक्रिय करने में जुट गई है। इसी कड़ी में लखनऊ स्थित भाजपा मुख्यालय पर प्रदेश के सभी 24 प्रकोष्ठ संकुलों की बैठक बुलाई गई। इसमें पदाधिकारियों को चुनाव से पहले किस तरह काम करना है और लोगों तक अपनी बात कैसे पहुंचानी है इसकी जानकारी दी गई।

सोमवार को हुई इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय समन्वयक वीडी शर्मा भी मौजूद रहे। उन्होंने पदाधिकारियों से साफ कहा कि केवल पार्टी कार्यालय में बैठकर काम नहीं चलेगा बल्कि समाज के हर वर्ग के बीच जाना होगा। लोगों से बातचीत करनी होगी और उन्हें केंद्र तथा प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताना होगा।

बैठक में इस बात पर भी जोर दिया गया कि पार्टी की प्राथमिकताओं और सरकार के कामकाज की जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाई जाए। इसके लिए हर प्रकोष्ठ को अपने अपने स्तर पर काम करने की जिम्मेदारी दी गई है।

वीडी शर्मा ने कहा कि प्रकोष्ठ संकुलों का मुख्य काम भाजपा को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना है। पार्टी को सर्वव्यापी और सर्वस्पर्शी बनाने में इनकी अहम भूमिका है। उन्होंने मतदाता पुनरीक्षण अभियान में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने और लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए।

इस बैठक में प्रदेश समन्वयक ओम प्रकाश श्रीवास्तव के साथ प्रदेश सहसमन्वयक संतराम यादव और मिथिलेश त्रिपाठी भी मौजूद रहे। प्रदेश के सभी प्रकोष्ठ संकुलों के संयोजक सहसंयोजक और सदस्यों ने संगठन को मजबूत करने से जुड़ी कई जरूरी बातें समझीं।

भाजपा ने बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को इन प्रकोष्ठों की जिम्मेदारी दी है। अब पार्टी चाहती है कि ये सभी कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र में सक्रिय होकर लोगों से सीधा संपर्क बनाएं।

कुल मिलाकर यूपी भाजपा मिशन 2027 के लिए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कोशिश में जुटी है। आने वाले समय में इन प्रकोष्ठों की सक्रियता और उनके कामकाज पर पार्टी का खास ध्यान रहने वाला है।


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
पीयुष उपाध्याय एक अनुभवी समाचार संपादक हैं, जो Aware Media Network के लिए देश-दुनिया की प्रमुख खबरों, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग सुनिश्चित करते हैं। उनका अनुभव पत्रकारिता में 7+ वर्षों का है और वे निष्पक्ष, भरोसेमंद और समय पर समाचार प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कई पुरस्कार और मान्यता प्राप्त की है, जिनमें 2022 में “Best Investigative Journalist” और 2021 में “Top 10 Editors in Uttarakhand” शामिल हैं।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *