
Video : नेपाल के एक ऊंचाई वाले विमानन केंद्र (Aviation Center) पर बड़ा हादसा हो गया. यहां लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकरा गए. इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. दुर्घटना की वजहों का पता लगाया जा रहा है.
हादसे का ये वीडियो वायरल हो रहा है
नेपाल पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर हादसे की जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक, यह दुर्घटना सोलुखुम्बु के एक हेलीपोर्ट पर हुई. यह जगह राजधानी काठमांडू से करीब 250 किलोमीटर दूर है. हादसे का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दोनों हेलीकॉप्टरों की टक्कर का मंजर दिखाई दे रहा है. हालांकि, अवेयर मीडिया न्यूज़ इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है.
The post Video : नेपाल में लैंडिंग के दौरान हवा में टकराए दो हेलीकॉप्टर, कैमरे में कैद हुआ खौफनाक हादसा appeared first on Aware Media.
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


