तेज प्रताप यादव ने की सुरक्षा बढ़ाने की मांग, बोले- ‘मुझे किसका खतरा है, जहां जाता हूं भीड़ जुट जाती है’

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
तेज प्रताप यादव ने की सुरक्षा बढ़ाने की मांग, बोले- 'मुझे किसका खतरा है, जहां जाता हूं भीड़ जुट जाती है'
तेज प्रताप यादव को किसका खतरा? सुरक्षा बढ़ाने की मांग, बोले- जहां जाता हूं भीड़ जुट जाती है

Tej Pratap Yadav Security: जनशक्ति जनता दल के सुप्रीमो तेज प्रताप यादव की सुरक्षा चिंताएं एक बार फिर से गहरा गई हैं. उन्होंने बिहार और केंद्र सरकार से अपनी सुरक्षा को अपग्रेड करने की जोरदार मांग की है. तेज प्रताप यादव का दावा है कि ‘Rise and Fall 2’ और ‘भोजपुरी बवाल’ जैसे पॉपुलर रियलिटी शो ने उनकी स्टार पावर और लोकप्रियता को नए आयाम दिए हैं, जिसके चलते अब उन्हें चाहने वालों का दायरा काफी बड़ा हो चुका है.

तेज प्रताप यादव ने किया दावा

उन्होंने यह भी दावा किया कि पब्लिक इवेंट्स के दौरान भी लोगों की काफी भीड़ उमड़ रही है. बड़ी संख्या में लोग उनसे मिलने के लिए पहुंच रहे हैं. लोग उनके साथ फोटो खिंचवाने की कोशिश करते हैं. कई बार तो स्थिति ऐसी हो जाती है कि भीड़ को संभालना मुश्किल हो जाता है. वे जहां भी जाते हैं, लोगों की भारी भीड़ उमड़ जाती है. ऐसे में उनकी सुरक्षा बढ़ाने की जरुरत है.

तेज प्रताप के पास सिर्फ एक सुरक्षाकर्मी

तेज प्रताप यादव के मुताबिक, अभी जो उन्हें सुरक्षा दी गई है, वह काफी नहीं है. उन्हें सिर्फ एक ही सुरक्षाकर्मी उपलब्ध कराया गया है. जब भी कार्यक्रम होते हैं तो लोगों की भीड़ जुटती है. ऐसे में सिर्फ एक सुरक्षाकर्मी भीड़ संभालने की जिम्मेदारी नहीं निभा सकता है. भीड़ सुरक्षाकर्मी को घेर सकती है. ऐसे में किसी तरह का खतरा हो सकता है. इन सभी परिस्थितियों को देखते हुए उन्होंने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है.

सरकार से किया ये सवाल

जेजेडी सुप्रीमो ने यह भी दावा किया है कि वे पहले भी सरकार से सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया. अब तक कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया गया है. साथ ही उन्होंने सवाल किया कि अगर उनके या फिर सुरक्षाकर्मी के साथ कोई अनहोनी होती है तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा. सोशल मीडिया अकाउंट एक्स के जरिए तेज प्रताप यादव ने यह मांग की.


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *