आमिर खान 5 जुलाई को गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से शादी करेंगे, इसकी पुष्टि उन्होंने खुद की है।

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
आमिर खान 5 जुलाई को गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से शादी करेंगे, इसकी पुष्टि उन्होंने खुद की है।

AMN. बॉलीवुड के स्टार अभिनेता आमिर खान एक बार फिर शादी करने जा रहे हैं। वह 5 जुलाई को गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से शादी करेंगे। उन्होंने खुद शादी की खबर की पुष्टि की है। बॉलीवुड के इस दिग्गज अभिनेता की ये तीसरी शादी होगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान ने बताया कि मैं इस वक्त अमेरिका में हूं। शादी की खबरें सच हैं.

हमारी शादी 5 जुलाई को होगी. इससे पहले आमिर ने कहा था कि शादी उनकी प्राथमिकता नहीं है और वह गौरी के साथ खुश हैं। अब इस बारे में उन्होंने कहा कि समय के साथ दोनों की भावनाएं बदल गई हैं. अब हम दोनों को लगता है कि अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाने का समय आ गया है।’

बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में देने वाले आमिर खान ने गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ अपनी शादी को लेकर कहा कि मैं पहले से ही खुद को उनका पति मानता हूं। अब इस रिश्ते को शादी का नाम देना हमारे लिए स्वाभाविक अगली शुरुआत है।’

दो शादियां हो चुकी हैं

अपनी एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड के बादशाह साबित हो चुके आमिर ने पहली शादी साल 1986 में फिल्म प्रोड्यूसर रीना दत्ता से की थी। 2002 में रीना से अलग होने के बाद उन्होंने 2005 में डायरेक्टर किरण राव से शादी की। साल 2021 में आमिर ने किरण से भी तलाक ले लिया। आमिर खान की गिनती बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में होती है।

पीसी:अमर उजाला
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version