करण जौहर के शो में जान्हवी कपूर ने खुशी कपूर और वेदांग रैना के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा!

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
3 Min Read
janhvi kapoor discusses khushi kapoor and vedang raina on karan johar show

**खुशी कपूर और वेदांग रैना के रिश्ते पर जाह्नवी कपूर का बड़ा बयान, क्या ब्रेकअप की ओर है इशारा?**

बॉलीवुड स्टार जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी फिल्मों से कहीं ज्यादा अपनी निजी जिंदगी और बेबाक बयानों को लेकर लाइमलाइट में हैं। हाल ही में उन्होंने करण जौहर के चर्चित शो ‘कॉफी विद करण 9’ में शिखर पहाड़िया के साथ अपने रिश्ते पर मुहर लगाकर सुर्खियां बटोरी थीं। लेकिन अब इसी शो से उनका एक और चौंकाने वाला बयान वायरल हो रहा है। इस बार जाह्नवी ने अपनी छोटी बहन खुशी कपूर और एक्टर वेदांग रैना के रिश्ते पर कुछ ऐसी टिप्पणी की है, जिसने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है।

वेदांग रैना को जाह्नवी की ‘खास’ सलाह

‘कॉफी विद करण 9’ के रोमांचक रैपिड-फायर राउंड के दौरान जब करण जौहर ने जाह्नवी से पूछा कि वह वेदांग रैना को डेटिंग के मामले में क्या सलाह देना चाहेंगी, तो जाह्नवी ने बिना देर किए कहा, “शायद ज्यादा सोचना बंद कर दो।”

बात यहीं नहीं रुकी, जब वरुण धवन ने वेदांग की हालिया फिल्म का जिक्र करते हुए मजाकिया अंदाज में कहा, “मैं वापस आऊंगा,” तो जाह्नवी ने तुरंत जवाब दिया, “नहीं, ठीक है। वापस नहीं आना है। बस ज्यादा सोचना बंद करो।” इसके बाद जब करण ने खुशी कपूर के लिए डेटिंग सलाह मांगी, तो जाह्नवी का जवाब और भी दिलचस्प था। उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता कि उसे अभी किसी सलाह की जरूरत है। वो बिल्कुल ठीक है।” जाह्नवी के इस अंदाज ने फैंस को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या खुशी और वेदांग के बीच सब कुछ पहले जैसा ही है या कुछ बदल गया है।

इसे भी पढ़ें: कॉन्सर्ट पर मत ले जाओ, वीर पहाड़िया को Janhvi Kapoor ने दी ऐसी डेटिंग सलाह, छिड़ी बहस

‘द आर्चीज’ के सेट से शुरू हुई थी लव स्टोरी की चर्चा

खुशी कपूर और वेदांग रैना की नजदीकियों की खबरें जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ की शूटिंग के दौरान से ही सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में सुहाना खान और अगस्त्य नंदा के साथ इन दोनों की केमिस्ट्री को भी काफी पसंद किया गया था। तभी से यह माना जा रहा था कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

जाह्ववी के ताजा बयान ने एक बार फिर इस कथित कपल को टॉक ऑफ द टाउन बना दिया है। हालांकि, शो में जाह्नवी ने किसी भी तरह के ब्रेकअप की आधिकारिक पुष्टि नहीं की, लेकिन उनके नपे-तुले शब्दों ने सस्पेंस को और गहरा कर दिया है। अब फैंस को इंतजार है कि क्या खुशी या वेदांग खुद अपने रिश्ते की सच्चाई सामने रखेंगे।


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version