AMN. अजय देवगन और अक्षय कुमार ने अपने शानदार अभिनय के दम पर बॉलीवुड में अपनी बादशाहत साबित की है। कॉमेडी इंटरव्यू शो में स्टार एक्टर श्रेयस तलपड़े ने अजय देवगन को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
‘नथिंग सीरियस’ के लेटेस्ट एपिसोड में फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी’ की स्टारकास्ट जुटी. इस दौरान श्रेयस तलपड़े ने सेट से जुड़े कई दिलचस्प किस्से सुनाए. इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि अजय देवगन और अक्षय कुमार में से सबसे बड़ा मसखरा कौन है? रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब शो के होस्ट आर्यमान गौतम ने श्रेयस तलपड़े से पूछा, ”अजय देवगन और अक्षय कुमार में से बड़ा मसखरा कौन है?” तो श्रेयस ने बिना देर किए अजय देवगन का नाम ले लिया.
इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘अजय भाई बहुत ही सूक्ष्म तरीके से प्रैंक करते हैं। पर्दे के पीछे ये क्या खिचड़ी पका रहे हैं, इसकी किसी को भनक तक नहीं लगती! कई सुपरहिट बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके श्रेयस तलपड़े ने कहा कि अजय भाई इतने शांत दिखते हैं कि कोई सोच भी नहीं सकता कि वह आपके पीछे सुतली बम लगाने वाले हैं।
पीसी: द हेल्थसाइट
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


