25 साल बाद इस स्टार एक्ट्रेस के साथ फिल्म में नजर आएंगे अक्षय कुमार, ट्रेलर हुआ रिलीज

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
25 साल बाद इस स्टार एक्ट्रेस के साथ फिल्म में नजर आएंगे अक्षय कुमार, ट्रेलर हुआ रिलीज

AMN. बॉलीवुड के स्टार अभिनेता अक्षय कुमार अब फिल्म भूत बांग्ला में अभिनय करते नजर आएंगे। इस फिल्म का मजेदार और डरावना ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव अपनी एक्टिंग का हुनर ​​दिखाते नजर आएंगे.

अक्षय कुमार और तब्बू 25 साल बाद एक साथ फिल्म में नजर आएंगे. फिल्म ‘हेरा फेरी’ के बाद दोनों ने साथ काम नहीं किया। एकता कपूर और अक्षय कुमार के प्रोडक्शन में बन रही इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर अक्षय कुमार ने तब्बू को चिढ़ाते हुए बताया कि फिल्म ‘हेरा फेरी’ के बाद उन दोनों ने साथ में काम क्यों नहीं किया.

इस पर तब्बू ने कहा कि अक्षय मेरी जिंदगी से भूत की तरह गायब हो गए। इसी वजह से हम साथ काम नहीं कर सके.’ इस पर अक्षय कुमार ने टोकते हुए कहा कि मैं गायब हो गया हूं, इसका कोई मतलब नहीं है, मैं कोई भूत नहीं हूं. अक्षय कुमार ने कहा कि हेरा फेरी के बाद ऐसी कोई फिल्म नहीं आई जिसमें हम दोनों साथ काम कर सकें.

अक्षय मेरे लिए थोड़े बदल गए हैं: तब्बू

बॉलीवुड की स्टार एक्ट्रेस तब्बू ने कहा कि अक्षय मेरे लिए थोड़ा बदल गए हैं, क्योंकि अब वह कम शरारती हो गए हैं। हालांकि, उन्होंने अक्षर कुमार की फिटनेस की तारीफ की है. उन्होंने कहा कि फिटनेस के मामले में वह आज भी बिल्कुल वैसे ही हैं. तब्बू के बारे में अक्षय ने कहा कि वह उन्हें फिल्मों में आने से पहले से जानते थे और संघर्ष के दिनों में दोनों साथ में डांस सीखने जाते थे। फिल्म भूत बांग्ला का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

PC:indiatv
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version