AMN. बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह धुरंधर 2 की अपार सफलता के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं. अब इस एक्टर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. खबर है कि रणवीर सिंह अब एक अलग अवतार में नजर आने वाले हैं.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर सिंह ने अपने प्रोडक्शन बैनर ‘मां कसम फिल्म्स’ के तहत अमीश त्रिपाठी की किताब ‘द इम्मोर्टल्स ऑफ मेलुहा’ के राइट्स खरीद लिए हैं। इस त्रयी में रणवीर सिंह भगवान शिव की भूमिका निभाने जा रहे हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस पौराणिक गाथा को एक भव्य सिनेमाई त्रयी के रूप में बनाने के लिए बिड़ला स्टूडियो के साथ एक साझेदारी पर हस्ताक्षर किए गए हैं। बताया जा रहा है कि ‘द इम्मोर्टल्स ऑफ मेलुहा’ का फिल्मी संस्करण फिलहाल लेखन चरण में है। इसमें रणवीर सिंह भगवान शिव का किरदार निभाएंगे. हालांकि अभी तक फिल्म के बाकी कलाकारों का चयन नहीं किया गया है. निर्माता निर्देशक तय करने से पहले स्क्रिप्ट तैयार करने को प्राथमिकता दे रहे हैं।
पीसी:एप्लाइव
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


