AMN. बॉलीवुड के जाने-माने चरित्र अभिनेता अनुपम खेर ने अपने शानदार अभिनय के दम पर खास पहचान बनाई है। अब दर्शकों को उनकी एक्टिंग सुपरहिट फिल्म ‘खोसला का घोसला’ के सीक्वल में देखने को मिलेगी। इन दिनों वह फिल्म ‘खोसला का घोसला 2’ को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म साल 2006 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म खोसला का घोसला का सीक्वल है।
अनुपम खेर ने सोशल मीडिया के जरिए फिल्म खोसला का घोसला 2 के बारे में अपडेट दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर फिल्म ‘खोसला का घोसला 2’ के सेट की झलकियां दिखाई हैं. इसमें वह अपने पसंदीदा किरदार ‘खोसला’ के रूप में नजर आ रहे हैं।
इस फिल्म में उनके साथ रणवीर शौरी, किरण जुनेजा और परवीन डबास भी नजर आएंगे. अनुपम खेर ने पोस्ट के जरिए बताया कि मैंने ‘खोसला का घोसला 2’ का 90 प्रतिशत काम पूरा कर लिया है। उन्होंने कहा कि फिल्म का सीक्वल बेहतरीन होगा.
PC:aajtak
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)अनुपम खेर(टी)खोसला का घोसला 2(टी)बॉलीवुड समाचार(टी)हिंदी समाचार
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


