‘बिग बॉस 19’ में कॉमेडी का तड़का: स्टैंड-अप कॉमेडियन रवि गुप्ता की धमाकेदार एंट्री!
‘बिग बॉस 19’ के दर्शकों के लिए अच्छी खबर है! शो में अब स्टैंड-अप कॉमेडियन रवि गुप्ता की धमाकेदार एंट्री हो चुकी है। उनकी हाजिरजवाबी और मजेदार अंदाज से घर का माहौल पूरी तरह बदलने वाला है। जियो सिनेमा द्वारा जारी प्रोमो में रवि की कॉमिक टाइमिंग और सलमान खान की हंसी ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया।
हाल ही में मालती चाहर की वाइल्ड कार्ड एंट्री ने शो में हलचल मचाई थी, लेकिन अब रवि गुप्ता की मौजूदगी से शो को कॉमेडी का डोज़ मिलने जा रहा है। कंटेस्टेंट्स के बीच लगातार चल रही खटपट, स्ट्रैटेजी और ड्रामा के बीच रवि की कॉमिक प्रेजेंस एक ताज़गी भरा मोड़ लाएगी। कहा यह भी जा रहा है कि मेकर्स शो की टीआरपी बढ़ाने के लिए अब स्टैंडअप कॉमेडियन को वीकेंड का वार में लेकर आ रहे हैं।
सलमान खान भी हुए रवि की कॉमेडी के दीवाने
प्रोमो में देखा जा सकता है कि रवि गुप्ता की एंट्री के बाद सलमान खान भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। रवि ने जैसे ही सलमान से घर के असली सदस्य कौन हैं पूछा, तो मजाकिया अंदाज में जवाब दिया – “सोहेल भाई, अरबाज भाई और शेरा।” इस पर स्टेज पर ही ठहाके गूंज उठे।
घरवालों पर जमकर किए मजेदार कमेंट्स
रवि गुप्ता ने बिग बॉस के घर में घुसते ही रोस्टिंग मोड ऑन कर दिया। उन्होंने अमाल मलिक पर चुटकी लेते हुए कहा, “अमाल भाई, दिन में इतना सुरीला और रात में इतना भयानक खर्राटा कैसे ले सकते हैं?” प्रणित को लेकर भी रवि ने कहा, “प्रणित, शेरा भाई का नंबर मांग रहा था। शेरा भाई ने बोला, जब सब घर चले जाएंगे, तब सलमान भाई अकेले तुमसे मिलने आएंगे।”
इस हफ्ते चार कंटेस्टेंट नॉमिनेट
शो के ताज़ा अपडेट के मुताबिक, इस हफ्ते चार कंटेस्टेंट्स नॉमिनेटेड हैं – मृदुल तिवारी, मालती चाहर, गौरव खन्ना और नीलम गिरी। इनमें से किसी एक को इस हफ्ते घर से विदाई लेनी पड़ सकती है।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
