AMN. बॉलीवुड के स्टार अभिनेता ऋतिक रोशन आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। आज ही के दिन यानी 10 जनवरी 1974 को मुंबई में जन्मे ऋतिक रोशन ने अपने शानदार अभिनय के दम पर बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बनाई है।
आज हम आपको उनकी कुल संपत्ति के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आप चौंक जाएंगे। ऋतिक रोशन ने साल 1980 में फिल्म आशा से डेब्यू किया था। जब वह इस फिल्म में बाल कलाकार के रूप में दिखाई दिए, तो उन्हें 100 रुपये की फीस मिली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऋतिक रोशन की आज कुल संपत्ति लगभग 3100 करोड़ रुपये है।
आज ऋतिक रोशन एक फिल्म के लिए 70 से 100 करोड़ रुपये की मोटी फीस लेते हैं। ब्रांड एंडोर्समेंट फीस प्रति ब्रांड 10 से 12 करोड़ रुपये है। साथ ही वह सोशल मीडिया के जरिए मोटी कमाई भी करते हैं. उन्होंने बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में अपनी एक्टिंग का हुनर दिखाया है.
पीसी: नवभारतलाइव, टीवी9हिंदी, लाइवहिंदुस्तान
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
