AMN. रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ अभी भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. इस फिल्म ने नौ दिनों में बॉक्स ऑफिस के कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. दुनिया भर में इस फिल्म का कुल कलेक्शन 1100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर गया है. देशभर में धुरंधर 2 ने 9 दिनों में 800 करोड़ रुपये से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन हासिल कर लिया है.
भारत में इसका नेट कलेक्शन 700 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने शुक्रवार को देशभर में 41.55 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। घरेलू बाजार में फिल्म का नेट कलेक्शन 715.72 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 854.99 करोड़ रुपये रहा है।
फिल्म धुरंधर 2 का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1,128.99 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड सबसे तेज 1000 करोड़ रुपये क्लब में अपनी जगह बना ली है. यह हिंदी भाषा में सबसे ज्यादा ओपनिंग कलेक्शन वाली फिल्म बन गई है।
पीसी: जनसत्ता
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


