AMN. रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की है. महज चार दिनों में इस फिल्म ने कमाई का बड़ा रिकॉर्ड बना लिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, धुरंधर 2 ने पहले वीकेंड में ही बॉक्स ऑफिस पर 450 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. इस फिल्म ने शनिवार को 113 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था।
ये एक रिकॉर्ड है. पहली बार हिंदी वर्जन की किसी फिल्म ने एक दिन में 100 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। धुरंधर 2 ने रविवार को 114.85 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। इसमें हिंदी कलेक्शन का हिस्सा करीब 107 करोड़ बताया जा रहा है। पहली बार किसी हिंदी फिल्म ने इतनी जल्दी 400 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन का आंकड़ा पार कर लिया है। इस मामले में धुरंधर 2 ने शाहरुख खान की ‘जवां’ को पीछे छोड़ दिया है। जिसका कुल वीकेंड कलेक्शन 286 करोड़ रुपये रहा था। सिर्फ हिंदी फिल्म के मामले में सबसे बड़े वीकेंड कलेक्शन का रिकॉर्ड पुष्पा 2 के नाम था, जिसने 291 करोड़ रुपये कमाए थे. आपको जानकर हैरानी होगी कि धुरंधर 2 ने अपने पहले हफ्ते के 454 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ KGF2 के लाइफटाइम हिंदी कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। यश की फिल्म ने हिंदी में कुल 434.70 करोड़ रुपये का लाइफटाइम कलेक्शन हासिल किया था।
धुरंधर 2 ने सिर्फ हिंदी वर्जन से करीब 430 करोड़ का कलेक्शन किया है।
रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर 2 ने अकेले हिंदी वर्जन से करीब 430 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। आज धुरंधर 2 का हिंदी कलेक्शन KGF2 के लाइफटाइम कलेक्शन से भी ज्यादा हो जाएगा। धुरंधर 2 आने वाले समय में कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। इसके संकेत अभी से मिलने लगे हैं.
PC:aajtak
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)बॉक्स ऑफिस कलेक्शन(टी)धुरंधर 2 ने अपने शुरुआती सप्ताहांत में ₹450 करोड़ से अधिक की कमाई की(टी)शाहरुख खान(टी)जवान
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


