साजिश या सच्चाई? सुभाष घई पर नेहल वडोलिया के सनसनीखेज आरोप, ‘वो मेरे होंठ पर किस, उनका थूंक!’

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
3 Min Read
'वो मेरे होंठ पर किस, उनका थूंक', बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर पर ullu एक्ट्रेस नेहल वडोलिया ने लगाए गंभीर आरोप | Nehal Vadoliya says Subhash Ghai forcibly kissed me and did strange things while he was drunk.

बॉलीवुड के ‘शो मैन’ सुभाष घई पर अभिनेत्री नेहल वडोलिया ने लगाए गंभीर आरोप, ‘बद्तमीजी और अश्लील हरकत’ का किया दावा

नई दिल्ली: बॉलीवुड के मशहूर फिल्मकार और ‘शो मैन’ के नाम से जाने जाने वाले सुभाष घई, जिन्होंने ‘खलनायक’, ‘कांची’, ‘परदेस’, ‘ताल’, ‘राम लखन’, ‘कर्मा’, ‘जंग’ जैसी कई सुपरहिट फ़िल्में दी हैं, आज इंडस्ट्री में एक खास मुकाम रखते हैं। सीनियर फिल्ममेकर होने के नाते हर कोई उनका बड़ा सम्मान करता है।

लेकिन हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान, अभिनेत्री नेहल वडोलिया ने उनपर कई सनसनीखेज आरोप लगाए हैं, जिसमें बद्तमीजी और अश्लील हरकत का दावा भी शामिल है।

‘गलाटा इंडिया’ को दिए इंटरव्यू में नेहल ने बताया कि वह एक लड़के को डेट कर रही थीं और उनका रिश्ता नया-नया था। एक दिन उनके बॉयफ्रेंड ने खुलासा किया कि वह सुभाष घई का मैनेजर है। इसके बाद, वे दोनों सुभाष घई के घर एक पार्टी में गए। नेहल के मुताबिक, उसी पार्टी के दौरान सुभाष घई ने उनके साथ कुछ अजीब व्यवहार किया।

नेहल ने बताया, “मैं उन दिनों शराब पीती थी। हम सब एक कमरे में पार्टी कर रहे थे। अचानक मेरे हाथ से कुछ गिर गया। सुभाष जी ने कहा कि चलो बालकनी में चलते हैं, शहर का नज़ारा देखते हैं। वहां वे मेरे करीब आने लगे।”

अभिनेत्री ने आगे कहा, “वे मुझसे अजीब बातें करने लगे, जैसे ‘तुम बहुत सुंदर हो’, ‘तुम्हारी हंसी अच्छी है’, ‘तुम सेक्सी हो’। मुझे यह सब बहुत अजीब लगा। मैं वाशरूम गई, और जब वापस आई तो सुभाष घई मेरे बहुत करीब से गुजरे, जिससे मैं असहज हो गई। जब मैंने हटने की कोशिश की, तो उन्होंने मेरे गाल पर होंठ लगा दिए। उनकी थूक मेरे गाल पर लग गई थी। यह सब मेरे बॉयफ्रेंड के सामने हुआ।”

इस घटना के बाद, नेहल ने अपने बॉयफ्रेंड से रिश्ता तोड़ लिया, क्योंकि उन्हें लगा कि मैनेजर होने के नाते उसे सब पता रहा होगा और वह भरोसे के काबिल नहीं है। इसलिए, नेहल ने फिर कभी उससे बात नहीं की।

वहीं, इस पूरे मामले पर सुभाष घई की टीम ने एक बयान जारी कर इन आरोपों का खंडन किया है। टीम का कहना है कि डायरेक्टर कभी भी नेहल से नहीं मिले और उनपर लगे सभी आरोप झूठे हैं।


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version