AMN. बॉलीवुड में अपने सदाबहार अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने वाले ऋषि कपूर की आज पुण्यतिथि है। आज ही के दिन यानी 30 अप्रैल 2020 को उन्होंने अंतिम सांस ली थी। अपने चार दशक से ज्यादा लंबे सिने करियर में करीब 150 फिल्मों में अभिनय का हुनर दिखाने वाले ऋषि कपूर से जुड़ी कुछ बातों के बारे में आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं, जो शायद ही आप जानते होंगे।
आपको जानकर हैरानी होगी कि ऋषि कपूर ने फिल्म बॉबी के लिए बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड खरीदा था। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद अपनी आत्मकथा खुल्लम खुल्ला में किया था। इसमें उन्होंने बताया था कि उन्होंने ये अवॉर्ड पैसे देकर खरीदा है. ऋषि कपूर ने अपने सिने करियर की शुरुआत अपने पिता की फिल्म “मेरा नाम जोकर” से की थी। इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला।
राज कपूर ने इसी वजह से बॉबी फिल्म बनाई
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म मेरा नाम लेकर के लिए राज कपूर को अपनी पत्नी के गहने बेचने पड़े थे। इसके चलते राज कपूर पर काफी कर्ज हो गया था. राज कपूर ने कर्ज से उबरने के लिए कम बजट की फिल्म बॉबी बनाई। जो कि एक बड़ी हिट साबित हुई. फिल्म में दर्शकों को ऋषि कपूर और डिंपल कपाड़िया की शानदार एक्टिंग देखने को मिली. इसके बाद ऋषि कपूर ने अपने शानदार अभिनय के दम पर बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बनाई। उन्होंने बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दीं। ऋषि कपूर ने नीतू सिंह के साथ सुपरहिट फिल्मों में काम किया। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली.
पीसी:पत्रिका
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)पुण्यतिथि(टी)ऋषि कपूर(टी)फिल्मफेयर अवार्ड(टी)हिंदी समाचार
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


