कांटे और शूटआउट एट वडाला के डायरेक्टर संजय गुप्ता का निधन

By
PEEYUSH UPADHYAY
पीयुष उपाध्याय एक अनुभवी समाचार संपादक हैं, जो Aware Media Network के लिए देश-दुनिया की प्रमुख खबरों, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग सुनिश्चित करते हैं। उनका अनुभव...
- Editor
2 Min Read

Mumbai news (Awaremedia):  बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक संजय गुप्ता का निधन हो गया है। संजय गुप्ता का निधन 30 अक्टूबर की रात हुआ। वह 59 साल के थे। उनके अचानक चले जाने की खबर से फिल्मी दुनिया में शोक का माहौल है। कई कलाकारों और फिल्म जगत से जुड़े लोगों ने उनके निधन पर दुख जताया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संजय गुप्ता रात में अपने घर के बाथरूम में फिसलकर गिर गए थे। इस दौरान उनके सिर में गंभीर चोट लग गई थी। शुरुआती जानकारी के अनुसार इसी चोट की वजह से उनकी जान चली गई। फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करके उनके निधन की खबर की पुष्टि की और उन्हें अपना करीबी दोस्त बताया।

संजय गुप्ता हिंदी सिनेमा में अपनी अलग पहचान रखते थे। उन्हें खासतौर पर एक्शन और क्राइम से जुड़ी फिल्में बनाने के लिए जाना जाता था। उनकी फिल्मों में दमदार एक्शन और जबरदस्त डायलॉग देखने को मिलते थे। उन्होंने साल 1994 में फिल्म आतिश फील द फायर से बतौर निर्देशक अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में संजय दत्त और आदित्य पंचोली नजर आए थे।

इसके बाद उन्होंने कई ऐसी फिल्में बनाईं जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया। साल 2002 में आई कांटे उनकी सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल रही। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन संजय दत्त सुनील शेट्टी और कई बड़े कलाकार नजर आए थे। इसके अलावा उन्होंने मुसाफिर जिंदा काबिल और मुंबई सागा जैसी फिल्मों का निर्देशन किया।

संजय गुप्ता ने शूटआउट एट वडाला के जरिए भी खूब चर्चा बटोरी थी। वहीं शूटआउट एट लोखंडवाला जैसी फिल्मों के निर्माण से भी उनका जुड़ाव रहा। फिल्मी दुनिया में उनका सफर करीब तीन दशक तक चला।

उनके अचानक निधन की खबर ने उन तमाम लोगों को दुखी कर दिया है जिन्होंने उनके साथ काम किया था। फिलहाल उनके अंतिम संस्कार से जुड़ी जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
पीयुष उपाध्याय एक अनुभवी समाचार संपादक हैं, जो Aware Media Network के लिए देश-दुनिया की प्रमुख खबरों, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग सुनिश्चित करते हैं। उनका अनुभव पत्रकारिता में 7+ वर्षों का है और वे निष्पक्ष, भरोसेमंद और समय पर समाचार प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कई पुरस्कार और मान्यता प्राप्त की है, जिनमें 2022 में “Best Investigative Journalist” और 2021 में “Top 10 Editors in Uttarakhand” शामिल हैं।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *