चंडीगढ़ पुलिस को मिलेगा प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर अमित शाह करेंगे सम्मानित

By
PEEYUSH UPADHYAY
पीयुष उपाध्याय एक अनुभवी समाचार संपादक हैं, जो Aware Media Network के लिए देश-दुनिया की प्रमुख खबरों, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग सुनिश्चित करते हैं। उनका अनुभव...
- Editor
3 Min Read

Chandigarh news(Aware media):  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज शनिवार शाम चंडीगढ़ पहुंचने वाले हैं। अमित शाह चंडीगढ़ दौरा को लेकर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। चंडीगढ़ से लेकर पंचकूला तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शाह शनिवार रात पंचकूला के सेक्टर एक स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में रुकेंगे। इसके बाद रविवार सुबह से उनके कार्यक्रम शुरू होंगे।

दरअसल एक नवंबर को चंडीगढ़ पुलिस अपना 60वां स्थापना दिवस मनाने जा रही है। इस खास मौके पर गृह मंत्री अमित शाह सेक्टर 26 स्थित पुलिस लाइन में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम सुबह करीब साढ़े दस बजे शुरू होगा। यहां वह सबसे पहले पुलिस परेड का निरीक्षण करेंगे और जवानों के मार्च पास्ट की सलामी लेंगे।

इस समारोह में चंडीगढ़ पुलिस को एक बड़ी सौगात भी मिलने वाली है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की मंजूरी से मिला प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर गृह मंत्री पुलिस विभाग को प्रदान करेंगे। इसके साथ ही पुलिस के बेड़े में 141 नए वाहन शामिल किए जाएंगे। इन वाहनों को अमित शाह हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

पुलिस समारोह के बाद गृह मंत्री दोपहर करीब दो बजे सेक्टर 17 के तिरंगा पार्क पहुंचेंगे। यहां शहर की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक कुल नौ परियोजनाओं पर करीब 258 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इनमें लगभग 80 करोड़ रुपये की दो परियोजनाओं का उद्घाटन होगा जबकि 178 करोड़ रुपये की सात नई परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी।

वहीं अमित शाह के इस दौरे से चंडीगढ़ के लोगों को कुछ पुराने मुद्दों पर राहत मिलने की उम्मीद भी है। खासकर पुनर्वास कॉलोनियों के मकानों का मालिकाना हक देने औद्योगिक इकाइयों से जुड़े मामलों और लंबे समय से अटके दूसरे प्रस्तावों को लेकर लोगों की नजरें टिकी हुई हैं।

हालांकि इन मुद्दों पर गृह मंत्री की ओर से किसी नई घोषणा की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। तय कार्यक्रम के मुताबिक अमित शाह रविवार दोपहर करीब 3 बजकर 20 मिनट पर चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
पीयुष उपाध्याय एक अनुभवी समाचार संपादक हैं, जो Aware Media Network के लिए देश-दुनिया की प्रमुख खबरों, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग सुनिश्चित करते हैं। उनका अनुभव पत्रकारिता में 7+ वर्षों का है और वे निष्पक्ष, भरोसेमंद और समय पर समाचार प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कई पुरस्कार और मान्यता प्राप्त की है, जिनमें 2022 में “Best Investigative Journalist” और 2021 में “Top 10 Editors in Uttarakhand” शामिल हैं।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *