युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा: तलाक की खबरों के बीच, एक चौंकाने वाला कबूलनामा!
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा की शादी और फिर तलाक की खबरों ने पहले ही खूब सुर्खियां बटोरी थीं, लेकिन अब धनश्री ने एक ऐसा बयान दिया है जिसने पूरे मामले को एक नया मोड़ दे दिया है। डिजिटल क्रिएटर धनश्री वर्मा ने रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ पर अपनी शादी को लेकर एक हैरान करने वाला खुलासा किया है।
धनश्री के इस बयान से साफ होता है कि यह रिश्ता जितना परफेक्ट दिखता था, अंदर ही अंदर उतना ही टूट चुका था। यह बयान बताता है कि लॉकडाउन के वर्चुअल रोमांस के बाद शुरू हुई यह कहानी, शुरू से ही संकट में थी।
वो एक सवाल और ‘दूसरे महीने’ का बड़ा राज
शो में बातचीत के दौरान, जब एक्ट्रेस कुब्रा सैत ने धनश्री से सीधा सवाल किया कि उन्हें कब एहसास हुआ कि उनकी शादी एक ‘गलती’ थी और यह रिश्ता नहीं चलेगा, तो धनश्री का जवाब चौंकाने वाला था। धनश्री ने बिना किसी हिचकिचाहट के खुलासा किया कि “पहले साल के दूसरे महीने में ही पकड़ा।” इस एक लाइन ने फैंस के मन में हजारों सवाल छोड़ दिए, क्योंकि धनश्री ने इसके आगे कुछ और नहीं बताया।
धनश्री के इस जवाब पर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए, और ‘क्रेजी ब्रो’ कहकर अपनी प्रतिक्रिया दी। धनश्री का यह बयान सीधे तौर पर इशारा करता है कि दिसंबर 2020 में हुई उनकी शादी के महज़ कुछ हफ़्तों के भीतरी ही उन्हें लगा था कि उनका वैवाहिक जीवन पटरी से उतर गया है।
एलिमनी की अफवाहों पर सफाई
साल 2020 में कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान ऑनलाइन डांस क्लास में शुरू हुई इस प्रेम कहानी का अंत कानूनी तौर पर मार्च 2025 में हुआ। धनश्री और चहल ने इस साल फरवरी में आपसी सहमति से तलाक के लिए अर्जी दी थी।
इस तलाक के बाद गुज़ारा भत्ते (Alimony) को लेकर भी कई अफवाहें उड़ी थीं। धनश्री ने उन अटकलों को भी खारिज कर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया, ‘यह जल्दी हुआ क्योंकि यह आपसी सहमति से था। इसीलिए जब लोग एलिमनी कहते हैं, तो यह गलत है।’ उनका कहना है कि जो लोग उन्हें जानते नहीं, उन्हें सफाई देने में वह समय बर्बाद नहीं करतीं।
**फैसला आने पर फूट फूट कर रोईं थीं धनश्री**
तलाक का फैसला मानसिक रूप से कितना कठिन था, इस पर बात करते हुए धनश्री ने ‘ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे’ (Humans of Bombay) को दिए एक इंटरव्यू में भावुक पल को याद किया। उन्होंने बताया कि कोर्ट में तलाक का फैसला आने के वक्त, मानसिक रूप से पूरी तरह तैयार होने के बावजूद, वह खुद को रोक नहीं पाईं और सबके सामने फूट-फूट कर रोने लगीं।
जबकि चहल तुरंत बाहर निकल गए। इन तमाम मुश्किलों से गुज़रने के बाद अब धनश्री ने अपना ध्यान अपने करियर और निजी खुशहाली पर केंद्रित कर लिया है। वह जल्द ही एक डांस-आधारित तेलुगु फिल्म ‘आकासम दाटी वस्ताव’ (Akasam Daati Vastaava) से अपनी फ़िल्मी पारी की शुरुआत करने वाली हैं।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


