फिल्म रिलीज होते ही धर्मेंद्र को देख भावुक हुए दर्शक, कहानी और अभिनय की जमकर तारीफ

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
4 Min Read
कहानी और अभिनय की फैंस ने की जमकर तारीफ

Ikkis X Review: धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और रिलीज होते ही यह फिल्म चर्चा का विषय बन गई है. इस फिल्म में दर्शक पहली बार अगस्त्य नंदा को बड़े पर्दे पर लीड रोल में देख रहे हैं. वहीं दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की यह आखिरी फिल्म है, जिसे देखकर फैंस भावुक हो गए है. फिल्म की कहानी सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल के जीवन पर है, जो 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में मात्र 21 साल की उम्र में शहीद हो गए थे. फिल्म देखने के बाद कई दर्शकों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी राय खुलकर रखी है.

Sriram Raghavan is a national treasure. I fell in love with “Ikkis,” a wistful hug of a film that audits the patterns of chest-thumping war biopics.

Review:

अवेयर मीडिया नेटवर्क

— Rahul Desai (@ReelReptile) January 1, 2026

In a post-Dhurandar world, Sriram Raghavan’s IKKIS is just the anti-war narrative needed to cut through the abrasive, chest-thumping nationalism that has become way too common on celluloid.

Review, IKKIS, for @highonfilms__: https://t.co/Wu1dxshEGr

— Deepansh Duggal 🕊🇵🇸 (@Deepansh75) January 1, 2026

फिल्म को मिली दर्शकों से पॉजिटिव रिएक्शंस

कई यूजर्स ने फिल्म को दिल को छू लेने वाला अनुभव बताया है. एक दर्शक ने लिखा कि ‘इक्कीस’ सिर्फ एक वॉर फिल्म नहीं है, बल्कि यह एक इमोशनल कहानी है, जो इंसान और इंसानियत की बात करती है. किसी ने कहा कि फिल्म देखकर आंखें नम हो गई, क्योंकि इसमें युद्ध को शांति के नजरिए से दिखाया गया है. कुछ लोगों का मानना है कि यह फिल्म उम्मीद से कहीं बेहतर है और नए साल में बॉलीवुड को एक मजबूत शुरुआत देती है. फिल्म की कहानी और सोच को लेकर कई यूजर्स ने लिखा कि लंबे समय बाद ऐसी फिल्म आई है, जो युद्ध के नाम पर शोर नहीं मचाती, बल्कि संवेदनशीलता के साथ अपनी बात कहती है.

“He loved the camera, and the camera loved him back,” said Sriram Raghavan about Dharmendra during the Ikkis shoot.
Despite tough schedules and exhaustion, Dharam ji gave it his all as flamboyant as ever. ❤️#Ikkis is the final film of Dharmendra. 🙏🎬 pic.twitter.com/9WlghhpXNo https://t.co/MyDmBHzTNQ

— Kashinath 2.0 (@TheDeolsFC) January 1, 2026

धर्मेंद्र को देख भावुक हुए फैंस

फिल्म में कलाकारों की परफॉर्मेंस को भी खूब सराहा जा रहा है. अगस्त्य नंदा को लेकर कई यूजर्स ने लिखा कि उन्होंने अपने किरदार को ईमानदारी से निभाया है और एक सच्चे सैनिक की भावनाओं को अच्छे से पर्दे पर उतारा है. जयदीप अहलावत की मौजूदगी को भी दर्शकों ने मजबूत बताया है. लेकिन सबसे ज्यादा भावुक पल धर्मेंद्र को लेकर देखने को मिली. कई लोगों ने लिखा कि उम्र और थकान के बावजूद धर्मेंद्र ने अपने किरदार में जान डाल दी है. किसी ने कहा कि उनकी स्क्रीन प्रेजेंस कम होते हुए भी असरदार है और हर सीन में उनका अनुभव साफ झलकता है.


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version