AMN. फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) को कानूनी नोटिस भेजने के बाद बॉलीवुड के स्टार अभिनेता रणवीर सिंह के लिए अच्छी खबर आई है। खबर है कि FWICE ने रणवीर सिंह पर लगा बैन हटा दिया है.
यह मामला फिल्म डॉन 3 से जुड़ा है। इस फिल्म को छोड़ने को लेकर निर्माता फरहान अख्तर की शिकायत के बाद FWICE ने रणवीर सिंह पर बैन यानी असहयोग निर्देश लागू किया था। बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों ने भी इसका विरोध किया था. इस विवाद में यू-टर्न लेते हुए FWICE ने रणवीर सिंह पर लगे बैन को तत्काल प्रभाव से हटाने का फैसला किया है।
इस मामले को लेकर मुंबई में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान FWICE प्रेसिडेंट ने इसका ऐलान किया है. FWICE के अध्यक्ष अशोक पंडित ने घोषणा की कि वह डॉन 3 के संबंध में रणवीर सिंह के खिलाफ जारी किए गए असहयोग निर्देश को वापस ले रहे हैं।
PC:livehindustan
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
