आप घर बैठे आसानी से राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं, यह एक आसान प्रक्रिया है

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
आप घर बैठे आसानी से राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं, यह एक आसान प्रक्रिया है

AMN. अब नया राशन कार्ड बनवाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने या घंटों लंबी कतार में खड़े होने की जरूरत नहीं होगी। दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने इस संबंध में बड़ा कदम उठाया है. अब सरकार ने राशन कार्ड आवेदन प्रक्रिया को पूरी तरह से डिजिटल कर दिया है। इसके तहत अब नागरिक घर बैठे अपने मोबाइल या लैपटॉप से ​​नए राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आज हम आपको राशन कार्ड के लिए आवेदन करने की आसान प्रक्रिया के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

यह है प्रक्रिया:

-सबसे पहले दिल्ली सरकार के ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर जाएं और रजिस्टर पर क्लिक करें.

-अब आधार नंबर और मोबाइल नंबर डालें.

– अब ओटीपी से वेरिफाई करें और यूजर आईडी और पासवर्ड बनाएं।

– रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगइन करें।

-अब लॉगइन करने के बाद अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें।

-अब एनएफएसए (राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम) के तहत खाद्य सुरक्षा का विकल्प चुनकर नया राशन कार्ड आवेदन खोलें।

-संबंधित जानकारी भरें.

– अब दस्तावेज अपलोड करें.

-अब आपको “Submit” पर क्लिक करना होगा.

-इस तरह आपका आवेदन हो गया.

PC:timesnowhindi
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version