“फोर मोर शॉट्स प्लीज!” का ग्रैंड फिनाले: चार सहेलियों का अंतिम सफ़र, 19 दिसंबर से अमेज़न प्राइम वीडियो पर!
साल 2019 में अपनी दमदार शुरुआत के बाद, दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाली “फोर मोर शॉट्स प्लीज!” सीरीज़ अब अपने अंतिम अध्याय के लिए तैयार है। इंटरनेशनल एमी-नॉमिनेटेड इस सीरीज़ के तीन सीज़न की सफलता के बाद, चौथा और आखिरी सीज़न तीन साल के लंबे इंतज़ार को खत्म करते हुए, 19 दिसंबर से अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने जा रहा है। मेकर्स ने 5 दिसंबर को इस बहुप्रतीक्षित रिलीज़ डेट की घोषणा कर दी है, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है।
कौन-कौन लौट रहा है इस बार?
चौथे सीज़न में भी हमें सयानी गुप्ता, कीर्ति कुल्हारी, बानी जे और मानवी गगारू अपने पसंदीदा किरदारों में नज़र आएंगी। इनके अलावा, प्रतीक स्मिता पाटिल, मिलिंद सोमन, राजीव सिद्धार्थ, लीजा रे और अंकुर राठी जैसे मंझे हुए कलाकार भी अपनी मौजूदगी से सीरीज़ में चार चांद लगाएंगे। प्रितीश नंदी कम्युनिकेशंस द्वारा निर्मित इस सीरीज़ को रंगिता प्रितीश नंदी और इशिता प्रितीश नंदी ने क्रिएट किया है, वहीं अरुणिमा शर्मा और नेहा पार्टी मत्यानी ने निर्देशन की बागडोर संभाली है।
क्या होगी सीरीज़ की कहानी?
“फोर मोर शॉट्स प्लीज!” अपने अंतिम पड़ाव पर एक नए हंगामे के साथ वापसी कर रही है। यह सीज़न दोस्ती की गहराई, बेझिझक आज़ादी और महिलाओं के जीवन की कशमकश को और भी करीब से दिखाएगा। एक बार फिर, ये चार सहेलियाँ अपने पागलपन, शरारतों और एक-दूसरे के लिए अटूट प्यार से दर्शकों का दिल जीतती नज़र आएंगी। इस बार, ट्रेवल गोल्स के साथ-साथ उनकी दोस्ती की परीक्षा भी होगी, और दर्शकों को भरपूर ड्रामा और सस्पेंस का अनुभव मिलेगा।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


