बिग बॉस में तान्या मित्तल की ‘रईसी’ पर उठे सवाल! ग्वालियर में खुल रही है ‘आलीशान’ घर की पोल
oi-Shashank Mani Pandey
Published: Saturday, September 13, 2025, 17:18 [IST]
बिग बॉस 19 की दुनिया में तान्या मित्तल ने खुद को एक आध्यात्मिक इंफ्लूएंसर के रूप में पेश किया था, और उनकी इस छवि ने उन्हें शो का हिस्सा बनने में मदद की। अब, अपनी कथित बेहिसाब दौलत और ग्वालियर में ‘सात सितारा’ घर के दावों को लेकर वह खूब सनसनी फैला रही हैं। तान्या ने शो में बताया कि उनका ग्वालियर (जहां की वह रहने वाली हैं) वाला घर इतना आलीशान है कि बड़े से बड़ा सेवेन स्टार होटल भी उसके सामने फीका पड़ जाए।
तान्या ने यह भी दावा किया कि वह कई फैक्ट्रियों की मालकिन हैं और एक सफल बिज़नेसवुमन हैं। इन बुलंदियों भरी बातों ने पहले तो लोगों को आकर्षित किया और उन्हें और जानने की उत्सुकता बढ़ाई। लेकिन अब, दर्शक उनके शहर ग्वालियर पहुँच रहे हैं और उनकी इन कहानियों की पोल खोल रहे हैं। इतना ही नहीं, ग्वालियर के स्थानीय निवासी भी तान्या को जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं। इस संबंध में एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।
हाल ही में, ग्वालियर निवासी अनंत शर्मा से एक पॉडकास्ट में तान्या मित्तल के बारे में पूछा गया। उन्होंने शुरुआत में सम्मानपूर्वक कहा, “वो हमारी बहन हैं, उनपर मैं कोई ऐसी टिप्पणी नहीं करूंगा।” लेकिन फिर उन्होंने तान्या के रवैये पर कड़ी आपत्ति जताई। शर्मा ने कहा, “उन्होंने जो प्लेटफ़ॉर्म चुना और अपने पेज पर सनातन कल्चर को दिखाया। बिग बॉस में भी वो यही बातें कर रही हैं। उनका कहना है कि सनातन को प्रमोट करके ही उन्होंने फैंस कमाए हैं। लेकिन फिर इतनी बड़ी-बड़ी बातें कीं… ग्वालियर में इतना बड़ा घर है, इतने गार्ड्स हैं, इतने नौकर हैं और सारी चीज़ें हैं।” उन्होंने आगे जोड़ा, “जबकि ग्वालियर के लोगों को उनकी असलियत पता है। ऐसी झूठी बातें मत करिए। मुझे सबसे ज़्यादा बुरा यह लगा कि आपने सनातन-सनातन का नाम लिया और अब आप अपना ऐसा रूप दिखा रहे हो।” अनंत शर्मा ने यह भी कहा कि ग्वालियर से कई ऐसे चेहरे निकले हैं जो देश में बड़े स्तर पर हैं, लेकिन “तान्या जी बिग बॉस में गई हैं, तो उन्होंने ग्वालियर का नाम खराब किया है। आप जो हैं वैसे ही रहिए। फेक मत दिखाइए। ग्वालियर के लिए ये शर्म की बात है कि वो ग्वालियर की निवासी हैं।”
यह पहली बार नहीं है जब तान्या के दावों पर सवाल उठे हैं। इससे पहले भी कई यूट्यूबर्स ने तान्या के घर को दिखाया है, जिसमें पता चलता है कि उनका घर एक आम इंसान की तरह ही है और उनके घर के नीचे किराए से दुकानें चलती हैं। हालांकि, अब सच क्या है, यह तो केवल तान्या मित्तल ही बता सकती हैं।
मनोरंजन जगत की और भी गरमागरम खबरें और बिग बॉस के अनसुने खुलासे यहाँ देखें:
* सलमान के गुस्से का शिकार हुईं थी सोमी अली, सरेआम एक्ट्रेस सिर पर फोड़ दी थी कांच की बॉटल
* तान्या मित्तल की खुल गई पोल-पट्टी, राशन के दुकान के ऊपर रहती हैं इंफ्लूएंसर, घर देख पकड़ लेंगे माथा
* क्या शादीशुदा मर्द के प्यार में पड़ीं तान्या मित्तल? विधायक के बाद एक और नया ट्विस्ट, हुआ सनसनीखेज खुलासा
* ‘बंद कर वीडियो, तेरी गर्दन उड़ा दूंगा’, इस AAP विधायक के सपोर्ट में FB LIVE कर रही पत्नी को पति की चेतावनी!
* सलमान के शो ‘बिग बॉस 19’ में हुआ पहला एविक्शन, नाम जान शॉक हो जाएंगे आप
* ‘दो कौड़ी है सोच उसकी’, जीशान सिद्दीकी ने तान्या मित्तल की सच्चाई लाई बाहर, फूट कर रोई इंफ्लूएंसर
* Dehradun news: साथियों पर धौंस जमाने के लिये युवाओं ने ऐसी रील सोशल मीडिया पर की अपलोड, पुलिस ने सिखाया सबक
* फिर छाएगा ‘सैयारा’ का बुखार, अब ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म, घर पर सुकून से देख सकेंगे फिल्म
* ‘दो कौड़ी है सोच उसकी’, जीशान सिद्दीकी ने तान्या मित्तल की सच्चाई लाई बाहर, फूट कर रोई इंफ्लूएंसर
* Rashtriya Hindi Diwas 2025: ‘हिंदी है हर हिंदुस्तानी की पहचान ‘, अपनों को भेजें खास संदेश
* किस विधायक को डेट कर रहीं थी तान्या मित्तल, क्यों टूट गया रिश्ता? बिग बॉस में अपने बॉयफ्रेंड के खोले राज
* इंग्लैंड ने रचा टी20 क्रिकेट में नया इतिहास, 300 से ज्यादा रन बना दर्ज की सबसे बड़ी जीत, साल्ट का धुआंधार शतक
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
