‘उड़ने की आशा’ के सात साल के लीप के लिए कंवर ढिल्लों का नया लुक, बोले- ढाई साल बाद आखिरकार मैंने अपने बाल कटवा लिए

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
'उड़ने की आशा' के सात साल के लीप के लिए कंवर ढिल्लों का नया लुक, बोले- ढाई साल बाद आखिरकार मैंने अपने बाल कटवा लिए
'उड़ने की आशा' के सात साल के लीप के लिए कंवर ढिल्लों का नया लुक, बोले- ढाई साल बाद आखिरकार मैंने अपने बाल कटवा लिए

स्टार प्लस पॉपुलर शो ‘उड़ने की आशा’ अब अपनी कहानी में इमोशनल ट्विस्ट लेकर आ रहा है। सचिन और सायली की जिंदगी अब सात साल आगे बढ़ चुकी है। समय भले ही आगे बढ़ गया हो, लेकिन किस्मत में अभी भी कई अप्रत्याशित मोड़ आने बाकी हैं।

इस बात से अनजान कि उनका बेटा जीवित है और उनसे दूर बड़ा हो रहा है, सचिन और सायली अपनी बेटी पूर्णा के साथ एक नया जीवन शुरू करते हैं। ये दोनों उस दर्द के साथ जी रहे हैं, जिसे वे अपनी अपूरणीय कमी मानते हैं। आगामी एपिसोड में दर्शक प्यार, आशा, अलगाव और अप्रत्याशित मिलन से भरी एक भावनात्मक यात्रा देखेंगे। इस नए चैप्टर के साथ कंवर ढिल्लों भी एक नए अंदाज में नजर आएंगे. अपने किरदार के लिए उन्होंने ढाई साल बाद पहली बार बाल कटवाए।

इस लीप के बारे में बात करते हुए सचिन का किरदार निभा रहे कंवर ढिल्लों ने कहा, “पिछले ढाई साल से दर्शकों ने सचिन और सायली के सफर को न सिर्फ देखा है बल्कि जी भी लिया है। वे इन किरदारों से भावनात्मक रूप से जुड़ गए हैं और अब यह जानने के लिए बेहद उत्साहित हैं कि नियति ने उनके लिए क्या लिखा है। हर कोई यह देखने के लिए उत्सुक है कि सचिन और सायली के बच्चे कैसे होंगे, उनकी जिंदगी किस दिशा में आगे बढ़ेगी और यह नया अध्याय क्या मोड़ लाएगा।

लीप के बाद की कहानी बहुत सारी भावनाओं और दिल को छू लेने वाले क्षणों के साथ खूबसूरती से लिखी गई है। इस नए दौर के लिए मैंने अपने लुक में भी थोड़ा बदलाव किया है। दरअसल, ढाई साल बाद आखिरकार मैंने इस किरदार के लिए अपने बाल कटवा लिए हैं। ‘उड़ने की आशा’ का नया अध्याय आज रात 8:30 बजे केवल स्टार प्लस पर और कभी भी JioHotstar पर देखें।


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *