जबलपुर के जिला न्यायालय में ओटीटी फिल्म “घूसखोर पंडत” के खिलाफ कानूनी मोर्चा खुल गया है। स्क्रिप्ट राइटर, कलाकार और ज्योतिषी पंडित वैभव पाठक ने फिल्म के शीर्षक को ब्राह्मण समाज के लिए अपमानजनक और मानहानिकारक बताते हुए कोर्ट में परिवाद दायर किया है। इस विवाद पर कड़ा संज्ञान लेते हुए प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने 20 फरवरी की तारीख मुकर्रर की है, जिस दिन शिकायतकर्ता के बयान दर्ज किए जाएंगे।
इस कानूनी शिकंजे में मशहूर फिल्म निर्माता नीरज पांडे और नेटफ्लिक्स के प्रमुख रीड हेस्टिंग्स सहित अन्य कंटेंट अधिकारियों को आरोपी बनाया गया है। वर्तमान में कोर्ट में मामले की प्रारंभिक प्रक्रिया चल रही है। अब सभी की नजरें 20 फरवरी की सुनवाई पर टिकी हैं, जिससे इस विवादित टाइटल को लेकर कानूनी स्थिति और फिल्म के भविष्य की तस्वीर साफ होगी।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


