AMN. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज लाडली बहन योजना की 33वीं किस्त जारी कर मध्य प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात दी है. उन्होंने खंडवा जिले के पंधाना में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से सिंगल क्लिक के माध्यम से लगभग सवा करोड़ महिलाओं के खाते में 1500-1500 रुपये जमा किये हैं.
आज सीएम ने महिलाओं को कुल 1836 करोड़ रुपये से ज्यादा का भुगतान किया है. हालांकि, कुछ लाभुकों के खाते में पैसा नहीं आया है. इसका मुख्य कारण यह है कि 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र की महिलाओं का नाम पोर्टल से स्वत: हट जाता है।
जिन महिलाओं के बैंक खाते आधार से लिंक नहीं हैं, उनकी किश्तें भी अटक सकती हैं। वहीं जिन महिलाओं की ई-केवाईसी प्रक्रिया नहीं हुई है उनकी किस्तें भी अटक सकती हैं। समग्र आईडी का डिलीट होना या बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन न होना भी किस्त अटकने का कारण हो सकता है.
पीसी: आईस्टॉकफोटो
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


