बिग बॉस 19 का ‘वीकेंड का वार’ विवादों में, राहुल वैद्य ने होस्ट सलमान खान पर लगाए पक्षपात के आरोप!
मुंबई: बिग बॉस 19 का हालिया ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस बार विवाद की मुख्य वजह बने हैं पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट और मशहूर गायक राहुल वैद्य। उन्होंने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर इस एपिसोड की जमकर आलोचना की और इसे अब तक का "सबसे पक्षपाती" करार दिया। राहुल ने सीधे-सीधे शो के होस्ट सलमान खान पर सवाल उठाते हुए कहा कि फैसला पूरी सच्चाई जाने बिना ही सुनाया गया।
सलमान खान के रवैये पर उठे सवाल:
इस हफ्ते ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान ने कैप्टेंसी टास्क के दौरान अमाल मलिक और अभिषेक बशीर के बीच हुए झगड़े पर बात की। इस दौरान उन्होंने अमाल का बचाव किया और अभिषेक को गलत ठहराया। लेकिन, कई दर्शकों को सलमान का यह रवैया पक्षपातपूर्ण लगा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही क्लिप्स में यूजर्स ने दावा किया कि सलमान ने झगड़े का पूरा सच जाने बिना ही अभिषेक को फटकार लगा दी।
सोशल मीडिया पर यूजर्स दो हिस्सों में बंटे:
राहुल वैद्य के ट्वीट के बाद से सोशल मीडिया पर इस मुद्दे पर बहस तेज हो गई है। जहां एक तरफ कुछ लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं, वहीं कई यूजर्स ने उनका समर्थन भी किया है। कई दर्शकों का मानना है कि शो अब निष्पक्ष नहीं रहा और मेकर्स अपनी पसंद के कंटेस्टेंट्स को प्रमोट कर रहे हैं।
अश्नूर को फटकारने पर भी मचा बवाल:
इसी वीकेंड, सलमान ने कंटेस्टेंट अश्नूर कौर को भी कड़े शब्दों में फटकार लगाई, जिस पर दर्शकों ने अपनी नाराजगी जाहिर की। कई लोगों ने कहा कि सलमान का व्यवहार एकतरफा था और वह कंटेस्टेंट्स को डांटने से पहले पूरा मामला नहीं समझते।
राहुल वैद्य की अन्य टिप्पणियां भी चर्चा में:
यह पहली बार नहीं है जब राहुल वैद्य ने बिग बॉस पर अपनी राय दी हो। हाल ही में उन्होंने एक ट्वीट में अमाल मलिक के बार-बार "सॉरी" कहने के अंदाज का मजाक उड़ाया था। वहीं, बशीर अली और कुनिका को उन्होंने सीजन के दो सबसे बेहतरीन खिलाड़ी बताया था।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
