राज-सिमरन की लंदन में अमर प्रेम प्रतिमा का अनावरण, शाहरुख-काजोल हुए भावुक

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
4 Min Read
राज-सिमरन की लंदन में अमर प्रेम प्रतिमा का अनावरण, शाहरुख-काजोल हुए भावुक
'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' की अमर प्रेम कहानी लंदन में हुई स्थापित, राज-सिमरन की प्रतिमा का अनावरण, शाहरुख खान और काजोल हुए भावुक

राज और सिमरन का जलवा: लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर में ‘DDLJ’ की प्रतिष्ठित प्रतिमा का अनावरण!

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और सदाबहार अभिनेत्री काजोल ने लंदन में एक ऐतिहासिक पल को यादगार बनाया। दोनों ने लीसेस्टर स्क्वायर में अपनी सदाबहार फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ के आइकॉनिक किरदारों, राज और सिमरन, की ब्रॉन्ज प्रतिमा का अनावरण किया। यह अनूठा सम्मान फिल्म के 30 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में दिया गया है, और यह यूके में किसी भारतीय फिल्म के लिए पहला मौका है।

30 साल बाद भी दिलों पर राज!

शाहरुख खान ने एक भावुक संदेश में कहा, “‘डीडीएलजे’ एक सच्चे दिल से बनाई गई फिल्म थी। हम प्रेम की ऐसी कहानी कहना चाहते थे जो बाधाओं को पार करे और दुनिया को दिखाए कि प्यार दुनिया को बेहतर बना सकता है। शायद यही वजह है कि ‘डीडीएलजे’ का प्रभाव 30 वर्षों से कायम है! मेरे लिए यह फिल्म मेरी पहचान का हिस्सा है और यह बेहद विनम्र क्षण है कि फिल्म, काजोल और मुझे आज भी इतना प्यार मिल रहा है।”

काजोल, अपनी बेटी न्यासा और बेटे युग के साथ, शाहरुख खान के साथ प्रतिमा के सामने खड़ी होकर बेहद खुश नजर आईं। उन्होंने इस सम्मान पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, “यह अविश्वसनीय है कि ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ को 30 साल बाद भी इतना प्यार मिल रहा है। लंदन में प्रतिमा का अनावरण होते देखना ऐसा था जैसे हम अपने इतिहास का एक हिस्सा फिर से जी रहे हों—एक ऐसी कहानी जिसने पीढ़ियों का सफर तय किया है।”

यशराज फिल्म्स के सीईओ, अक्षय विधानी, ने भी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “हम ‘सीन्स इन द स्क्वेयर’ में प्रदर्शित होने वाली पहली भारतीय फिल्म बनकर बेहद उत्साहित हैं। यह ‘डीडीएलजे’ के 30 साल पूरे होने का भी प्रतीक है।”

हैरी पॉटर और मैरी पॉपिंस के साथ राज-सिमरन!

‘मेहंदी लगा के रखना’ गाने के प्रसिद्ध डांसिंग पोज़ में बनी यह प्रतिमा, अब लीसेस्टर स्क्वायर में हैरी पॉटर, ब्रिजेट जोन्स, मैरी पॉपिंस और बैटमैन जैसी विश्व प्रसिद्ध फिल्मों के किरदारों की मूर्तियों के साथ विराजमान हो गई है। यह स्क्वायर, जो अपनी मल्टीप्लेक्स सिनेमा स्क्रीन के लिए जाना जाता है, अब मूवी मैजिक का एक और अनूठा उत्सव मना रहा है।

‘DDLJ’: एक सदाबहार विरासत!

1995 में रिलीज़ होने के बाद से, ‘डीडीएलजे’ हिंदी सिनेमा के इतिहास में सबसे लंबे समय तक चलने वाली फिल्म बनी हुई है। इस साल ‘डीडीएलजे’ के लिए खास है, क्योंकि इसी साल की शुरुआत में मैनचेस्टर के ओपेरा हाउस में इस फिल्म पर आधारित एक म्यूजिकल शो ‘कम फॉल इन लव – द DDLJ म्यूजिकल’ भी खूब सराहा गया था। आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्देशित इस स्टेज प्रोडक्शन में, सिमरन एक युवा ब्रिटिश भारतीय महिला है जिसकी भारत में एक फैमिली फ्रेंड से शादी तय है, लेकिन उसे एक ब्रिटिश लड़के, रोजर, से प्यार हो जाता है। यह कहानी, मूल फिल्म की तरह ही, प्यार और जुनून के इर्द-गिर्द घूमती है।

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *