उदयपुर की शाही शादियों का गवाह, नेत्रा मंटेना और वामसी गदिराजू की भव्य ब्याह
पूर्णिमा आचार्य
प्रकाशित: शनिवार, 22 नवंबर, 2025, 12:23 [IST]
उदयपुर, राजस्थान, इन दिनों साल की सबसे ग्रैंड इंडियन वेडिंग का गवाह बन रहा है। अरबपति दंपति पद्मजा और रामा राजू मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना, अपने मंगेतर वामसी गदिराजू के साथ परिणय सूत्र में बंध रही हैं। यह विवाह समारोह न केवल भव्यता में, बल्कि इसमें शामिल होने वाली हस्तियों की सूची में भी अद्वितीय है।
नेत्रा मंटेना-वामसी गदिराजू की शाही शादी: सितारों का संगम
इस हाई-प्रोफाइल शादी में देसी ही नहीं, बल्कि विदेशी सेलेब्स की भी शानदार मौजूदगी देखने को मिल रही है। 21 नवंबर, 2025 (शुक्रवार) से शुरू हुए उत्सव का आगाज बॉलीवुड के चहेते सितारे, कृति सेनन और शाहिद कपूर की जोशीली परफॉर्मेंस से हुआ, जिसने पूरे माहौल को उत्सव के रंग में सराबोर कर दिया।
रणवीर सिंह की धमाकेदार एंट्री ने बढ़ाई शादी की रौनक
शादी के संगीत समारोह में, रणवीर सिंह ने अपनी चिर-परिचित ऊर्जा के साथ मंच पर आग लगा दी। एक्टर ने अपने हिट पार्टी गानों पर थिरकते हुए, अपनी फिल्म ‘गली बॉय’ का रैप सॉन्ग लाइव परफॉर्म करके महफिल लूट ली। वीडियो में रणवीर सिंह को पूरी एनर्जी के साथ परफॉर्म करते हुए देखा गया। खास बात यह रही कि उन्होंने न केवल मेहमानों, बल्कि दूल्हा-दुल्हन को भी डांस फ्लोर पर खींच लाए। मंटेना परिवार के सदस्य भी रणवीर के साथ कदम से कदम मिलाते नजर आए।
जाह्नवी कपूर का ‘परदेसिया’ अंदाज, सोशल मीडिया पर छाया
एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने अपनी फिल्म ‘धड़क’ के हिट सॉन्ग ‘परदेसिया’ पर परफॉर्म करके शाम की रौनक दोगुनी कर दी। उनका यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस उनकी अदाओं और एनर्जी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
शाहिद कपूर के ‘नगाड़ा’ मूव्स पर झूम उठा पूरा उदयपुर
शाहिद कपूर ने भी नेत्रा-वामसी के वेडिंग फंक्शन में अपने सुपरहिट डांस नंबर्स पेश किए। एक्टर के ‘नगाड़ा’ परफॉर्मेंस के दौरान पूरा सभागार तालियों और हूटिंग से गूंज उठा। शाहिद की स्मूथ मूव्स और स्टाइल ने सबका दिल जीत लिया।
जस्टिन बीबर और जेनिफर लोपेज की परफॉर्मेंस से मचाई धूम
इस शाही शादी में वरुण धवन, जैकलीन फर्नांडीज और कई अन्य बॉलीवुड स्टार्स ने भी परफॉर्म करके समारोह को और खास बना दिया। इवेंट की होस्टिंग की जिम्मेदारी करण जौहर और सिंगर सौफी चौधरी ने संभाली।
आपको बता दें कि नेत्रा मंटेना अमेरिका स्थित अरबपति रामा राजू मंटेना की बेटी हैं। वहीं दूल्हा वामसी गदिराजू सुपरऑर्डर के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर (CTO) हैं। इस वेडिंग को लेकर इंटरनेशनल लेवल पर भी काफी चर्चा है।
सूत्रों के मुताबिक, अमेरिकी पॉपस्टार जस्टिन बीबर और सुपरस्टार जेनिफर लोपेज भी इस शादी में स्पेशल परफॉर्मेंस देने के लिए भारत पहुंच चुके हैं। दोनों आज यानी 22 नवंबर, 2025 की सुबह हुए फंक्शन्स में शामिल हुए थे।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


